9.4 लाख की उधारी को लेकर बोला अपशब्द , किसान ने सल्फास खाकर दी जान

पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रताड़ित किए जाने पर गांव नत्थोवाल में किसान गुरमीत सिंह ने सल्फास की गोली निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना हठूर की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:12 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:12 AM (IST)
9.4 लाख की उधारी को लेकर बोला अपशब्द , किसान ने सल्फास खाकर दी जान
9.4 लाख की उधारी को लेकर बोला अपशब्द , किसान ने सल्फास खाकर दी जान

संवाद सहयोगी, जगराओं : पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रताड़ित किए जाने पर गांव नत्थोवाल में किसान गुरमीत सिंह ने सल्फास की गोली निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना हठूर की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआइ सुलखण सिंह ने बताया कि जसविदर सिंह निवासी गांव नत्थोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता गुरमीत सिंह के पास चार एकड़ के करीब जमीन थी। उसके पिता ने कुछ लोगों से उधारी ली हुई थी। उन्होंने करीब ढाई एकड़ जमीन बेचकर लोगों की सहमति के साथ उनकी मूल रकम वापस करके अपना कर्ज उतार दिया था। इसके अलावा उसके पिता ने मनजीत सिंह से 9 लाख 40 हजार रुपये ब्याज पर लिए हुए थे। इसका वह हर वर्ष ब्याज उनको देते थे। उनकी मूल रकम उनको देनी बाकी थी। 21 जुलाई को घर पर वह तथा उसके माता-पिता व अन्य परिजन मौजूद थे। इस दौरान मनजीत सिंह, उसकी पत्नी हरबंस कौर, लड़की गुरजिदर कौर और दामाद सुखदीप सिंह उसके घर आ गए और उधार लिए पैसे वापस देने का दबाव बनाया। उसके पिता ने पैसे नवंबर में देने के लिए कहा। इस पर उन लोगों ने अपशब्द कहा। इस पर उसके पिता ने बेइज्जती महसूस करते हुए घर में रखी हुई गेहूं में डालने वाली सल्फास की गोलियां निगल ली और उनकी मौत हो गई। जसविदर सिंह के बयान पर पुलिस ने मनजीत सिंह उसकी पत्नी हरबंस कौर निवासी गांव नत्थोवाल, बेटी गुरजिदर कौर और दामाद सुखदीप सिंह निवासी ततारीएवाला जिला मोगा के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मुकदमा दर्ज कर मनजीत सिंह और हरबंस कौर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

chat bot
आपका साथी