जरूरतमंद की सेवा मानव का धर्म: साध्वी सुयशा

आत्म जैन सोसायटी व एस एस जैन सभा शिवपुरी के तत्वाधान में 163वां राशन वितरण समारोह का आयोजन जैन स्थानक शिवपुरी में किया गया। आचार्य सम्राट डा. शिवमुनि म. के आशीर्वाद व महासाध्वी सुनीता-शुभ महाराज की सद-प्रेरणा से संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 07:29 PM (IST)
जरूरतमंद की सेवा मानव का धर्म: साध्वी सुयशा
जरूरतमंद की सेवा मानव का धर्म: साध्वी सुयशा

संस, लुधियाना : आत्म जैन सोसायटी व एसएस जैन सभा शिवपुरी के तत्वावधान में 163वां राशन वितरण समारोह जैन स्थानक शिवपुरी में किया गया। आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि म. के आशीर्वाद व महासाध्वी सुनीता-शुभ महाराज की प्रेरणा से यह समारोह संपन्न हुआ। इसमें 85 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस मास की सेवा लाभार्थी परिवारों में अनिल जैन मैसर्ज जैन रबड़ फैक्ट्री, स्व. त्रिशलावंती जैन, पत्नी स्व. विमल चंद जैन के पुत्रों कमल जैन, अनिल जैन, सुभाष जैन, राजकुमार जैन ने अपनी माता की पावन स्मृति में की। इसके अलावा बोध राज जैन, संजय जैन मैसर्ज श्रमण ओसवाल होजरी वालों ने कंबल वितरण का सेवा लाभ लिया।

महासाध्वी सुयशा म. ने प्रवचनों में कहा कि जरूरतमंद की सेवा भगवान की आज्ञा का पालन है और यही मानवीय धर्म है। साहित्य रत्न डॉ. मुलख राज जैन ने आत्म जैन सोसायटी की सामाजिक कार्यो के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर सभाध्यक्ष विनीत जैन, आत्म जैन सोसायटी कमल जैन, महामंत्री सतीश जैन बब्बी, संजय जैन, पुष्प लाल जैन, नरेश जैन, बोध राज, मास्टर अविनाश जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, विपन जैन, सूरज कांत शर्मा, बागीश जैन, नितिन जैन, संयोगिता जैन, प्रकाश जैन, किरण जैन, गीता जैन, सुनीता जैन, अनिता जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी