Punjab: कांग्रेस के फर्जी पीएम वाले बयान पर हरदीप पुरी का सवाल: नरसिम्हा या मनमोहन, इन दोनों में फर्जी कौन?

राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह 2024 में जीत दर्ज करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री राहुल ही चाहिए पूर्व की तरह फर्जी प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। कांग्रेस के इस दावे पर केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निशाना साधा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 20 Jan 2023 02:09 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jan 2023 02:09 PM (IST)
Punjab: कांग्रेस के फर्जी पीएम वाले बयान पर हरदीप पुरी का सवाल: नरसिम्हा या मनमोहन, इन दोनों में फर्जी कौन?
कांग्रेस के इस दावे पर केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निशाना साधा है

लुधियाना, जागरण डिजिटल डेस्क। इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। जहां एक ओर इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश को एक करने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने दावा किया कि उन्हें 2024 में राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए, पूर्व की तरह फर्जी प्रधानमंत्री नहीं चाहिए।

कांग्रेस के इस दावे पर अब केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि कांग्रेस में फर्जी प्रधानमंत्री कौन है? पीवी नरसिम्हा राव या डा. मनमोहन सिंह?

यह भी पढ़ें:  Wrestlers Protest Live: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण बोले- किसी की दया से इस पद पर नहीं, इस्तीफा देने से किया इनकार

पीवी नरसिम्हा और मनमोहन फर्जी पीएम?

केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थए। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया। उन्होंने कहा कि वह सुबह इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो देख रहे थे। इस वीडियो में राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह 2024 में जीत दर्ज करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री राहुल ही चाहिए। पूर्व की तरह उन्हें फर्जी प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। इसी वीडियो को लेकर हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस से सवाल और कटाक्ष दोनों किया।

पुरी ने पूछा कि पूर्व में तो गैर गांधी परिवार के दो ही प्रधानमंत्री हुए हैं, एक पीवी नरसिम्हा राव और दूसरे डा. मनमोहन सिंह। तो सवाल ये है कि क्या कांग्रेस इन्हीं को फर्जी प्रधानमंत्री बता रही है।

पहले कांग्रेस खुद को संभाले 

लुधियाना में केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। राहुल को अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तावित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस खुद को संभाल ले। यह तो दूर की बात है। पुरी ने कहा कि राहुल जहां जहां जा रहे हैं कांग्रेस के नेता वहीं से इस्तीफा दे रहे हैं, तो कांग्रेस पहले पार्टी में एकजुटता लाए।

राहुल गांधी को अगले प्रधानमंत्री के रुप में प्रस्तावित किए जाने पर मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पहले पार्टी खुद को संभाल ले, राहुल के पीएम बनने की बात तो बहुत दूर की है।

यह भी पढें: पेशाब कांड मामले में एयर इंडिया पर कार्रवाई, DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना; 3 माह के लिए पायलट भी सस्पेंड

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन !

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल में एक बार फिर से गठबंधन पर की सुगबुगाहट सामने आ रही है। दोनों ही पार्टियां एक बार फिर से एक साथ आने वाली है। चल रही चर्चाओं पर मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट तौर पर इंकार भी नहीं किया।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गठबंधन की खबर पर मुस्कुराते हुए कहा कि अब तक ऐसी कोई बात नहीं हुई । उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल जैसे बड़े चेहरे भाजपा में आ गए हैं और अब भाजपा पंजाब में सशक्त पार्टी है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस और अकाली दल को लोगों ने नकारा और एक नई पार्टी को बहुमत दे दिया, लेकिन अब तक परिस्थितियां ही बदल चुकी हैं। अब भाजपा अपने बल पर लड़ने में सक्षम है।

गौरतलब है कि, बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता मनप्रीत सिंह बादल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मनप्रीत सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

chat bot
आपका साथी