ईसाई धर्म अपनाते ही कबाड़िए को बेच दिया गुटका साहिब, तीन पर केस

थाना सिधवा बेट के अधीन आते गाव बिरक में एक युवक ने ईसाई धर्म अपनाते ही घर में पड़े गुटका साहिब कबाड़िए को बेच दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 05:45 PM (IST)
ईसाई धर्म अपनाते ही कबाड़िए को बेच दिया गुटका साहिब, तीन पर केस
ईसाई धर्म अपनाते ही कबाड़िए को बेच दिया गुटका साहिब, तीन पर केस

जासं, जगराओं : थाना सिधवा बेट के अधीन आते गाव बिरक में एक युवक ने ईसाई धर्म अपनाते ही घर में पड़े गुटका साहिब कबाड़िए को बेच दिए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी मुताबिक गाव बिरक का रहने वाले परमजीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। शनिवार को गाव में दो कबाड़िए लभा सिंह व जगतार सिंह कबाड़ खरीदने पहुंचे तो परमजीत सिंह ने घर में पड़े गुटका साहिब उन्हें बेच दिए। कबाड़िए रेहड़ी लेकर गाव में चक्कर लगा रहे थे तो गाव में कुछ युवकों ने गुटका साहिब देखते ही गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मेजर सिंह को सूचित किया। उन्होंने इसकी सूचना श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के जिला प्रधान सोहन सिंह बंगसीपुरा को दी। फिर आगे यह सूचना सीआइडी के इंस्पेक्टर भजन कौर को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस जिला देहाती जगराओं के साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़, डीएसपी जगराओं कंवरपाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने परमजीत सिंह, लभा सिंह व जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के जिला प्रधान सोहन सिंह बंगसीपुरा, गुरमेल सिंह बरसाल व सुखविंदर सिंह बरसाल, सौदागर सिंह बिरक की मांग पर आरोपितों के खिलाफ धारा 295-ए तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी