जीवन नगर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर

ोकल प्वाइंट फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया के अधीन पड़ते जीवन नगर चौकी के पीछे लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन बिखरा कूड़ा और उससे उठने वाली बदबू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 05:30 AM (IST)
जीवन नगर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर
जीवन नगर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर

संसू, लुधियाना : फोकल प्वाइंट फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया के अधीन पड़ते जीवन नगर चौकी के पीछे लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन बिखरा कूड़ा और उससे उठने वाली बदबू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। बंद कर गुजरने को मजबूर करती है। फोकल प्वाइंट जीवन नगर का मेन चौक है। लोगों का कहना है कि निगम की ओर से लोगों को सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में फेंकने के लिए जागरूक किया जाता है पर इलाके में लगे कूड़े के ढेरों को उठाया नहीं जाता।

स्थानीय निवासी एएन मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, चितरंजन कुमार, मोहम्मद सहजाद ने बताया कि एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान चलाने का दावा कर रही है। वहीं लोगों की शिकायत के बाद भी इलाके में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठीक नहीं की जा रही। निगम की ओर से लाख दावे किए जाने के बावजूद इलाके में कूड़े के ढेर जगह-जगह दिख रहे हैं। कहीं खाली प्लॉट में तो कहीं सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा है। आवारा पशु इसमें दिनभर मुंह मारते रहते हैं।

लोगों का कहना है कि वह कई बार निगम अफसरों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों के अनुसार दो सप्ताह पहले नगर निगम की टीम ने फोकल प्वाइंट विश्वनाथ मंदिर के सामने इलाके के लोगों को जागरूक किया था। वहां दो अलग-अलग रंग के डस्टबिन लगाए गए थे। एक में सूखा और दूसरे में गीला कूड़ा फेंकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन सड़क किनारे फेंके कूड़े के संबंध में कुछ नहीं किया जा रहा। निगम अफसर सरकार को दिखाने के लिए औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। (मनोज दूबे)

chat bot
आपका साथी