Honey Trap In Ludhiana : लुधियाना में हनी ट्रैप लगा चार लोगों ने कैंटर चालक से साढ़े चार हजार लूटे

स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपितों ने उसकी जेब में पड़ा पर्स और माेबाइल निकाल लिया। उसके बाद चारों वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:45 PM (IST)
Honey Trap In Ludhiana : लुधियाना में हनी ट्रैप लगा चार लोगों ने कैंटर चालक से साढ़े चार हजार लूटे
महिला समेत गिरोह के चार लोगों ने हनी ट्रैप लगा कर कैंटर चालक को लूटा। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Honey Trap In Ludhiana : जालंधर जीटी रोड कादियां कट के पास महिला समेत गिरोह के चार लोगों ने हनी ट्रैप लगा कर कैंटर चालक को लूट लिया। वह उसकी जेब में पड़ी साढ़े चार हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसएचओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि उक्त केस जमालपुर के 33 फुटा रोड स्थित शाइन इंक्लेव निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो कैंटर चलाने का काम करता है। वीरवार काे वह अमृतसर से लुधियाना आ रहा था।

कादियां कट के पास वह लघु शंका के लिए रुका। वहां एक महिला खड़ी देख वो उसके साथ बातचीत करने लगा। इसी दौरान वहां स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपितों ने उसकी जेब में पड़ा पर्स और माेबाइल निकाल लिया। उसके बाद चारों वहां से फरार हो गए। गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपित थोड़ा आगे जाकर रणजीत सिंह का खाली पर्स तथा माेबाइल फेंक गए। जिन्हें बरामद कर लिया गया है। रणजीत सिंह ने बताया कि वो महिला को सामने आने पर पहचान सकता है।

पंजाब में कई स्थानाें पर गिरोह सरगर्म

पंजाब में कई स्थानाें पर गिरोह में शामिल महिलाएं युवकों को अपने अड्डे पर बुलाती हैं इसके बाद उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं। मना करने पर वह लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हैं इस दौरान गिरोह में शामिल बदमाश लोगों के एटीएम कार्ड छीन लेते हैं और उसका पिन पूछ कर रुपये निकाल लेते हैं। अगर कोई व्यक्ति एटीएम कार्ड का पिन बताने से इंकार करता है तो बदमाश उस पर हमला बोल देते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी