यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के पाच सदस्य गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : रेलवे स्टेशन के नजदीक यात्रियों से लूटपाट करने वाले आटो गैंग के पाच सदस्यों को थाना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 02:29 PM (IST)
यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के पाच सदस्य गिरफ्तार
यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के पाच सदस्य गिरफ्तार

जासं, लुधियाना : रेलवे स्टेशन के नजदीक यात्रियों से लूटपाट करने वाले आटो गैंग के पाच सदस्यों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे एक आटो बरामद किया है। पुलिस को आरोपियों की पहचान जगराव निवासी रूप सिंह, गाव रोली निवासी परमजीत सिंह, गाव मंडीरावाला निवासी अमन दीप सिंह, गाव चुप्प निवासी कुलविंदर सिंह और प्रताप सिंह वाला निवासी संजीव कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने चंद्र नगर लोक कॉलोनी निवासी कर्ण कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता कर्ण के मुताबिक घटाघर से घर की तरफ जाना था। इसी दौरान आरोपित आटो में सवार होकर आए और उसे आटो में बिठा लिया। किताब बाजार के नजदीक सुनसान जगह पर पहुंचते ही आरोपितों ने उस हथियार तान दिए। उसके बाद आरोपितों ने उससे 82 सौ रुपये, पासपोर्ट और अन्य सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कर्ण ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी कर ऑटो गैंग के पाचों आोरपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित पिछले दो साल से यात्रियों के साथ लूटपाट करने में जुटे हुए हैं। आरोपितों के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपितों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। उधर लुधियाना के शहर के बीआरएस नगर में दो बाइक सवारों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में बीआरएस नगर निवासी शैली ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पार्क की ओर से आए दो बाइक सवारों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी