पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चली गोलियां; किए पांच राउंड फायर, एक गिरफ्तार

जालंधर बाईपास के पास निजी रंजिश के चलते सब्ज़ी मंडी पार्किंग ठेकेदार के बने दो पक्षों विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 01:44 PM (IST)
पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चली गोलियां; किए पांच राउंड फायर, एक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चली गोलियां; किए पांच राउंड फायर, एक गिरफ्तार

जेएनएन, लुधियाना। जालंधर बाईपास के पास निजी रंजिश के चलते सब्ज़ी मंडी पार्किंग ठेकेदार के बने दो पक्षों विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर 5 राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज़ सुनकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। थाना सालेम टाबरी पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद करके एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जालंधर बाईपास के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और एक पक्ष ने दूसरे पर पांच राउंड फायद कर दिए। फायरिंग होने से आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फायरिंग करने के बाद लोग वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक गिरफ्तार कर लिया है और गोलियाें के खोल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द की सभी आराेपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने सभी लाइसेंसिंग हथियार जमा करने शुरू कर दिए हैं। मगर कल रात हुई फायरिंग ने पुलिस की कानून व व्ययस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी