किसानों ने दिल्ली जाने के लिए राशन व नकदी जुटानी शुरू की

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से मुलाकात में किसान जत्थेबंदियों ने अगले 15 दिन के लिए सभी तरह की रेलगाड़ियां चलाने पर सहमति जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 02:16 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 02:16 AM (IST)
किसानों ने दिल्ली जाने के लिए राशन व नकदी जुटानी शुरू की
किसानों ने दिल्ली जाने के लिए राशन व नकदी जुटानी शुरू की

जागरण संवाददाता, जगराओं : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से मुलाकात में किसान जत्थेबंदियों ने अगले 15 दिन के लिए सभी तरह की रेलगाड़ियां चलाने पर सहमति जताई है। सीएम ने किसान नेताओं को भरोसा दिया है कि वे इस मामले में केंद्र सरकार से बात करेंगे। जगराओं रेलवे स्टेशन पर बैठे किसानों ने भी इसमें अपना समर्थन दिया है। किसान नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि 15 दिन में केंद्र सरकार ने ये कानून रद नहीं किए तो रेल यातायात फिर से ठप किया जाएगा। हालांकि इस दौरान भी रेलवे स्टेशन के पाकरें, मालों व टोल-प्लाजों पर किसानों के धरने जारी रहेंगे।

पंजाब किसान यूनियन जिला प्रधान बूटा सिंह चक्र ने कहा कि दिल्ली चलो को लेकर गांवों में राशन व नकदी इकट्ठी करनी शुरू कर दी है। किसान 26-27 नवंबर को दिल्ली चलो आंदोलन में भाग लेंगे।

गांव भम्मीपुरा में भाकियू एकता डकौंदा की इकाई का गठन

ब्लाक सचिव जगतार सिंह देहड़का, इंद्रजीत सिंह धालीवाल, सुखदेव सिंह खैहरा, बेअंत सिंह देहड़का, गुरबचन सिंह देहड़का की अगुआई में गांव भम्मीपुरा में भाकियू एकता डकौंदा की इकाई का चयन किया गया। इसमें प्रधान प्यारा सिंह नंबरदार, सचिव निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह व दविदर सिंह सहायक सचिव चुने गए।

chat bot
आपका साथी