नशे में धुत भाई ने पवित्र रिश्ते को किया तार-तार, खाली प्लाट में ले जाकर बहन से किया दुष्कर्म

पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। थाना दरेसी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शिवपुरी निवासी उसके भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 04:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 04:16 PM (IST)
नशे में धुत भाई ने पवित्र रिश्ते को किया तार-तार, खाली प्लाट में ले जाकर बहन से किया दुष्कर्म
नशे में धुत भाई ने पवित्र रिश्ते को किया तार-तार, खाली प्लाट में ले जाकर बहन से किया दुष्कर्म

लुधियाना, जेएनएन। काली सड़क इलाके में एक व्यक्ति ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। अारोपित युवक शराब के नशे में अपनी बहन को जबरन एक्टिवा पर बिठाकर एक खाली प्लाट में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद अारोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी अौर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना मिलते ही थाना दरेसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। थाना दरेसी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शिवपुरी निवासी उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 22 जुलाई को उसका पति किसी काम से जालंधर गया हुअा था। इस दौरान घर में पीड़िता अौर उसके बच्चे मौजूद थे। रात 11 बजे के करीब उसका भाई शराब के नशे में धुत होकर घर में अा गया। घर में अाते ही उसने पीड़िता को किसी जरूरी काम के लिए साथ चलने के लिए कहा। उसके बाद अारोपित ने जबरन पीड़िता को एक्टिवा पर बिठा लिया। काली सड़क पर पहुंचते ही अारोपित ने खाली प्लाट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया अौर धमकी देकर घर छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। थाना दरेसी पुलिस ने अारोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी