पंजाब की जेलों में जल्द होगी डबल लेयर सिक्योरिटी, तिहाड़ की तर्ज पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

प्रदेश की केंद्रीय जेलों में पहुंच रहे नशे और मोबाइल पर अंकुश लगाने पर जेल विभाग जल्द ही जेलों में डबल लेयर सिक्योरिटी लगाई जा रही है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 12:49 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 10:27 AM (IST)
पंजाब की जेलों में जल्द होगी डबल लेयर सिक्योरिटी, तिहाड़ की तर्ज पर होगी सुरक्षा व्यवस्था
पंजाब की जेलों में जल्द होगी डबल लेयर सिक्योरिटी, तिहाड़ की तर्ज पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

जेएनएन, लुधियाना। प्रदेश की केंद्रीय जेलों में पहुंच रहे नशे और मोबाइल पर अंकुश लगाने पर जेल विभाग जल्द ही जेलों में डबल लेयर सिक्योरिटी लगाई जा रही है। इसके लिए बाकायदा तौर पर प्लान तैयार हो रहा है। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद तिहाड़ जेल में चल रही ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी का जायजा लेकर आए हैं और इसी तर्ज पर प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यहां केंद्रीय जेल में निरीक्षण के लिए पहुंचे जेल मंत्री रंधावा ने माना कि अब भी प्रदेश की जेलों में नशा और मोबाइल फोन पहुंच रहे हैं और इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रहती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए ही इस तरह की सिक्योरिटी व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली, महाराष्ट्र और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। इसी तर्ज पर जल्द प्रदेश की जेलों में केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे। इस समय उनके साथ सांसद रवनीत बिट्टू, विधायक संजय तलवाड़, एडीजीपी जेल रोहित चौधरी शामिल थे।

जल्द होगी 550 कर्मियों की भर्ती

जेल मंत्री ने यह भी माना कि जेल में कर्मचारियों की भारी कमी है और आने वाले समय में 550 मुलाजिमों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि छह माह में यह कर्मचारी अपना काम करना शुरू कर देंगे और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मार्कफेड और वेरका के काउंटरों का उद्घाटन

जेल मंत्री रंधावा की ओर से स्थानीय केंद्रीय जेल में वेटिंग रूम, मार्कफेड और वेरका के काउंटर का उदघाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे यहां कैदी ओर उनके परिजन हेल्दी फूड खाएंगे, बल्कि इससे होने वाली कमाई जेल प्रबंधों पर लगाई जाएगी। यहां पर जेल में बनने वाला खाने को भी बेचा जाएगा और इससे होने वाली आमदनी कैदियों की भलाई के लिए इस्तेमाल होगी।

सुपरिटेंडेंट ने मांगी एंबुलेंस और सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए जगह

सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराय ने बताया कि जेल के आस पास स्लम बस्तियां बन गई हैं और यहां के बाशिंदे लगातार जेल में नशे आदि फेंकते रहते हैं, जिससे बड़ी समस्या खड़ी होती है। यही नहीं जेल का सॉलिट वेस्ट भी बड़ी समस्या है, इस लिए यहां पर पांच सौ गज इसके लिए भी होनी चाहिए। यही नहीं 32 सौ कैदियों वाली इस जेल को एक अन्य एंबुलेंस की भी जरूरत है। इसके अलावा उनकी ओर से फैक्ट्रियों को चलाने के लिए भी फंड की मांग की गई है।

रोटी बनाने की मशीन लिए 10 लाख और फैक्ट्री के लिए तीन लाख का एलान

जेल मंत्री की ओर से जेल में चल रही फैक्ट्रियों का भी जायजा लिया गया है। उनकी ओर से जेल में चल रही बेकरी, कपड़ा बनने की फैक्ट्री का जायजा लिया गया है। उन्होंने इस दौरान रोटी बनाने की मशीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये और फैक्ट्रियों के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी