जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा

ओम सेवा समिति ने 168वां राशन वितरण समारोह हरगोबिद नगर स्थित रवि सेल्स पर रविद्र गुप्ता की अध्यक्षता में करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 02:18 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:03 AM (IST)
जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा
जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा

संसू, लुधियाना : ओम सेवा समिति ने 168वां राशन वितरण समारोह हरगोबिद नगर स्थित रवि सेल्स पर रविद्र गुप्ता की अध्यक्षता में करवाया। इसमें डॉक्टर सुभाष सिगला मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान 28 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इससे पहले रविद्र गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से मन को शांति मिलती है। मौके पर पृथ्वीराज गंभीर, अरविद कक्कड़, बलदेव अरोड़ा, रमेश मल्होत्रा, शिव सचदेवा, रमेश भोला, अरविद कुमार, गौरव कुमार, प्रमोद ज्योति, अनिल मौजूद रहे।

सामना करने की बजाय सहन करो - एसएस जैन स्थानक हैबोवाल में विराजमान गुरुदेव अरुण मुनि ने किए प्रवचन

- कहा, इच्छा या अनिच्छा से बर्दाश्त तो करना ही पड़ेगा संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस से विहार कर आगमज्ञाता गुरुदेव अरुण मुनि ठाणा-6 हैबोवाल एसएस जैन स्थानक में विराजमान हैं। महाराज श्री आगामी दिन में न्यू किचलू नगर एसएस जैन स्थानक में विराजमान होंगे व चातुर्मास समापन तक वहीं रहेंगे। शुक्रवार को गुरुदेव अरुण मुनि ने कहा, परमात्मा का एक स्लोगन था। सहन करो, सामना मत करो। इच्छा या अनिच्छा से बर्दाश्त तो करना ही पड़ेगा। मानव को परमात्मा ने महान क्यों बताया? मानव को आर्य क्षेत्र मिला, पांच इंद्रियां मिली। यहीं तिर्यच को भी मिली, फिर भी मनुष्य को ही महान कहा। इसका कारण एक ही है। मनुष्य के पास मन है। पांच इंद्रियां और मन सहित जीव संज्ञी कहलाता है और मन के बिना जीव असंज्ञी कहलाता है। मन सीढ़ी जैसा है, जिसके माध्यम से ऊपर नीचे जाया जा सकता है। जीव मन से ही तो मोक्ष, नरक, संसार में परिभ्रमण करने वाला बनता है।

chat bot
आपका साथी