मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, पंजाब सरकार पर लगाया यह अारोप Ludhiana News

हड़ताल पर बैठे यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्‍हाेंने सरकार से मांग उठाई कि पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाए।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 03:18 PM (IST)
मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, पंजाब सरकार पर लगाया यह अारोप Ludhiana News
मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, पंजाब सरकार पर लगाया यह अारोप Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। लंबित मांगों को लेकर डीसी ऑफ‍िस इंप्लाइज और रेवेन्यू पटवार यूनियन के सदस्य शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और नारेबाजी की।

हड़ताल पर बैठे यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्‍हाेंने सरकार से मांग उठाई  कि पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाए। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। कॉन्ट्रेक्ट पर हो रही भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए और डीए की किश्त जल्द जारी करने की मांग उठार्इ गई। डीसी ऑफ‍िस इंप्लाइज और रेवेन्यू पटवार यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार की तरफ से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें अपना संघर्ष तेज करना पड़ेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी