यूके से लौटा कोरोना पाजिटिव यात्री दिल्ली से भाग लुधियाना पहुंचा, सेहत विभाग व प्रशासन में मचा हड़कंप

Ludhiana Coronavirus news वीरवार को सेहत विभाग के पास यूके से लौटे 25 यात्रियों की लिस्ट पहुंची है। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो यात्री लुधियाना आएं है वह अमृतसर में एयरपोर्ट पर हुई जांच में नेगेटिव पाए गए हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 10:49 AM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 10:49 AM (IST)
यूके से लौटा कोरोना पाजिटिव यात्री दिल्ली से भाग लुधियाना पहुंचा, सेहत विभाग व प्रशासन में मचा हड़कंप
यूके से लौटे एक युवक के लुधियाना पहुंचने पर सेहत विभाग में हड़कंप मचा गया।

लुधियाना, जेएनएन। यूके से लौटे एक युवक के लुधियाना पहुंचने पर सेहत विभाग में हड़कंप मचा गया। उक्त यात्री अमृतसर के गांव पंडोरी का रहने वाला बताया जा रहा है। दिल्ली उतरते ही एयरपोर्ट पर यात्री की कोरोना जांच हुई, जिसमें वह पाजटिव पाया गया। पाजिटिव आने पर उसे दिल्ली में रुकने के लिए कहा गया है, लेकिन वह वहां से भाग निकला। 22 दिसंबर शाम छह बजे वह लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने पेशेंट की हिस्ट्री पूछी तो मामले का पता चला। इसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। फिर प्रोटोकाल के तहत अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी सेहत विभाग व जिला प्रशासन को दी।

उसके बाद दिल्ली से अस्पताल प्रबंधन को फोन आया गया कि उक्त पाजिटिव मरीज को दिल्ली भेजा जाए। इसके बाद फिर प्रबंधन ने जिला प्रशासन से बात की। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अगले दिन सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा। सुबह करीब ग्यारह बजे डीसी आफिस से अस्पताल प्रबंधन को फोन किया गया और पाजिटिव मरीज को दिल्ली शिफ्ट करने के लिए कह दिया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपनी एंबुलेंस में उक्त यात्री को दिल्ली भेज दिया।

यूके से लौटे जिले के 25 यात्री, सेहत विभाग कर रहा आइसोलेट

जिले में यूके से यात्री आने लग गए हैं। वीरवार को सेहत विभाग के पास 25 यात्रियों की लिस्ट पहुंची। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो यात्री लुधियाना आएं है, वह अमृतसर में एयरपोर्ट पर हुई जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। फिर भी इन सभी यात्रियों को सेहत विभाग द्वारा बनाए गए सरकारी आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट किया जा रहा है। एक सप्ताह बाद इनके दोबारा से कोरोना के टेस्ट होंगे। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे लिस्ट उन्हें मिल रही हैै, वैसे-वैसे विभाग उनसे संपर्क करके आइसोलेट कर रहा है।

chat bot
आपका साथी