Moga Municipal Election Result 2021: माेगा में कांग्रेस विधायक डा. हरजोत की पत्नी चुनाव हारी, सत्ता की चाबी आजाद प्रत्याशियों के हाथ

Moga Municipal Municipal Election Results 2021कांग्रेस व अकाली दल दोनों ही बहुमत से पीछे रह गए। भले ही अकाली दल निगम की 50 सीटों में से 20 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 01:57 PM (IST)
Moga Municipal Election Result 2021: माेगा में कांग्रेस विधायक डा. हरजोत की पत्नी चुनाव हारी, सत्ता की चाबी आजाद प्रत्याशियों के हाथ
विजेता कांग्रेस की कुसुम बाली अपने पति के साथ। (जागरण)

माेगा, जेएनएन। Moga Municipal Results 2021: कांग्रेस पार्टी लगातार नगर निगम चुनाव में बहुमत की ओर बढ़ रही थी लेकिन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा वार्ड नंबर 1 से प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल की पत्नी डा. राजेंद्र कौर चुनाव हार गई हैं।

यह सीट अकाली दल के अमरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने जीत ली है। उनका नामांकन पत्र रद्द कराने के लिए पूरी कोशिश की गई थी लेकिन कांग्रेस का यह प्रयास सफल नहीं हुआ और सीट अकाली दल ने जीत ली। वार्ड नं. 45 से कांग्रेस के गुरविंदर सिंह बबलू भी चुनाव हार गए हैं विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की प्रतिष्ठा इन दोनों ही सीटों पर लगी हुई थी। कांग्रेस जीत की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है लेकिन विधायक जीत कर भी हार गए।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Municipal Poll Results 2021: नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदवा, समर्थकों का जश्न शुरू

दैनिक जागरण का आकलन सही साबित

आखिरकार नगर निगम चुनाव को लेकर दैनिक जागरण का आकलन सही साबित हुआ। कांग्रेस व अकाली दल दोनों ही बहुमत से पीछे रह गए। भले ही अकाली दल निगम की 50 सीटों में से 20 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई। अकाली व कांग्रेस के लिए ‘नाक का सवाल बनी’ वार्ड-1 से अकाली दल की प्रत्याशी हरविंदर कौर गिल ने कांग्रेस प्रत्याशी विधायक डा. हरजोत कमल की पत्नी डा.राजिंदर कौर को हराकर सीटों के अंक गणित में पिछड़ने के बावजूद प्रतिष्ठा की लड़ाई जीत ली। निगम में सत्ता की चाबी अब आजाद प्रत्याशियों के हाथ रहेगी।

ये निगम में सीटों का आंकड़ा

कांग्रेस-20

शिअद-15

आजाद-10

आप-चार

भाजपा-एक

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी