मुथूट फिनकार्प के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा- कंपनी, यूनियन और पुलिस मेरे साथ, मैं क्यों छोड़ूंगा शहर

मुथूट फिनकार्प गोल्ड लोन के कार्यालय में बीते 30 अक्टूबर को लुटेरे को गोली मारकर ढेर कर लूट की कोशिश को विफल करने वाला सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत सिंह सोमवार को सामने आ गया। सुरजीत सिंह जालंधर के गांव काहना ढेसियां के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 01:28 AM (IST)
मुथूट फिनकार्प के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा- कंपनी, यूनियन और पुलिस मेरे साथ, मैं क्यों छोड़ूंगा शहर
मुथूट फिनकार्प के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा- कंपनी, यूनियन और पुलिस मेरे साथ, मैं क्यों छोड़ूंगा शहर

राजन कैंथ, लुधियाना : मुथूट फिनकार्प गोल्ड लोन के कार्यालय में बीते 30 अक्टूबर को लुटेरे को गोली मारकर ढेर कर लूट की कोशिश को विफल करने वाला सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत सिंह सोमवार को सामने आ गया। सुरजीत सिंह जालंधर के गांव काहना ढेसियां के रहने वाले हैं। उसने बताया कि 30 अक्टूबर को हुई वारदात के बाद से ही कंपनी के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने उसे बहुत सहयोग किया है। ऐसे में वह शहर और नौकरी छोड़ कर क्यों जाएगा। कुल लोग उनके बारे में अफवाह फैला रहे हैं।

सोमवार को एसीपी नार्थ धर्मपाल के कार्यालय पहुंचे सुरजीत कुमार ने कहा कि दीपावली के कारण उसने छुट्टियां ले रखी थीं। वह अपने परिवार के साथ गांव गया था। वापस आकर उन्होंने फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सुरजीत कुमार के साथ गनमैन गार्ड एकता यूनियन पंजाब के पांच पदाधिकारी भी थे। उस दौरान गनमैन गार्ड एकता यूनियन पंजाब के प्रधान सेवक सिंह संधू ने कहा कि उनकी यूनियन को अपने सदस्य सुरजीत सिंह की दिलेरी पर नाज है।

एक दिन पहले मुथूट फिनकार्प के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार कांसल ने भी पुलिस को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि सुरजीत कुमार को कंपनी की ओर से नया असलहा खरीद कर देने की घोषणा की थी।

chat bot
आपका साथी