लुधियाना में सिटी बस चलाने वाली कंपनी ने परिवहन मंत्री व निगम कमिश्नर को भेजा नोटिस

नोटिस में कंपनी ने सिटी बस नहीं चलने के लिए आठ अलग-अलग स्तर के अधिकारियों और परिवहन मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी के वकील का कहना है कि परिवहन विभाग ने सिटी बस के रूटों पर निजी बसों को परमिट दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 01:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 01:43 AM (IST)
लुधियाना में सिटी बस चलाने वाली कंपनी ने परिवहन मंत्री व निगम कमिश्नर को भेजा नोटिस
लुधियाना में सिटी बस चलाने वाली कंपनी ने परिवहन मंत्री व निगम कमिश्नर को भेजा नोटिस

जागरण संवाददाता, लुधियाना :

सिटी बस चला रही कंपनी हारिजन ट्रांसवेज प्राइवेट लिमिटेड ने परिवहन मंत्री और नगर निगम कमिश्नर को कानूनी नोटिस भेजा है। कंपनी लंबे समय से शहर में सिटी बस नहीं चला रही है। इस कारण निगम और कंपनी के बीच अदालत में केस चल रहा है।

नोटिस में कंपनी ने सिटी बस नहीं चलने के लिए आठ अलग-अलग स्तर के अधिकारियों और परिवहन मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी के वकील का कहना है कि परिवहन विभाग ने सिटी बस के रूटों पर निजी बसों को परमिट दिया है। शहर में अवैध बसें चल रही हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आटो चालक व प्राइवेट बस आपरेटर उनके कर्मचारियों पर हमला करते हैं और बसों को चलने नहीं देते हैं। उन पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही। इस कारण कंपनी शहर में सिटी बसें नहीं चल पा रही है। कंपनी ने परिवहन मंत्री, राज्य परिवहन आयुक्त, आरटीए सचिव, एटीआरओ, स्थानीय निकाय मंत्री, सचिव स्थानीय निकाय, निगम कमिश्नर और लुधियाना सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड व पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है।

chat bot
आपका साथी