Farmers Protest: दिल्ली में आंदाेलन कर रहे किसानों के समर्थन में आए चेयरमैन बावा, माेदी सरकार पर लगाए आराेप

Farmers Protest दिल्ली में धरने पर बैठे पंजाब सहित अन्य राज्याें के किसानाें हक में अब लाेग आने लगे हैं। हालांकि सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। किसानाें से कई बार की वार्ता विफल हाे चुकी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 12:57 PM (IST)
Farmers Protest: दिल्ली में आंदाेलन कर रहे किसानों के समर्थन में आए चेयरमैन बावा, माेदी सरकार पर लगाए आराेप
उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Farmers Protest: पंजाब में कृषि सुधार कानूनाें का विराेध तेज हाे गया है। पिछले दाे महीने से दिल्ली में आंदाेलन कर रहे किसानाें के समर्थन में अब हर वर्ग आगे आने लगा है। रविवार काे पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने आराेप लगाया कि मोदी सरकार दिल्ली बार्डर पर सरेआम मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा रही है।

यह भी पढ़ें-ये हैं प्रकृति प्रेमी गुरमुख सिंह, लुधियाना में घर की छत पर बना डाला 200 पेड़ों का बोनासाई गार्डन, ऐसे करते हैैं देखभाल

उन्हाेंने कहा कि अर्से से किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरना लगा रहे हैं और कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विरोध जता रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं दिख रहा है। सरकार कथित ताैर पर कारपाेरेट घरानों को खुश करने के लिए अन्नदाताओं को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें-किसानों के लिए अच्छी खबर... पंजाब में काटन का मिल रहा MSP से ज्यादा भाव, छह हजार तक पहुंची कीमत

पंजाब के किसानाें ने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया

बावा ने कहा कि पंजाब के किसानाें ने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है। अब किसान के ही हक छीने जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार देश के सरकारी उद्यमाें को बेचने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। बावा ने कहा कि कांग्रेस देश के किसानों के साथ है और उनको हक दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी