गणतंत्र दिवस 2022 : लुधियाना में कैबिनेट मंत्री रणदीप नाभा ने फहराया तिरंगा, बोले- हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र

लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने तिरंगा फहराया। डीसी वरिन्दर शर्मा व सीपी गुरप्रीत भुल्लर उनके साथ मंच पर उपस्थित हैं। इस बार कोविड प्रोटोकॉल के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 10:14 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:23 PM (IST)
गणतंत्र दिवस 2022 : लुधियाना में कैबिनेट मंत्री रणदीप नाभा ने फहराया तिरंगा, बोले- हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा तिरंगा फहराते हुए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने तिरंगा फहराया। डीसी वरिन्दर शर्मा, सीपी गुरप्रीत भुल्लर उनके साथ मंच पर उपस्थित हैं। कार्यक्रम में विधायक संजय तलवाड़ राकेश पांडे भी पहुंचे। इस बार कोविड प्रोटोकॉल के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। पुलिस बैंड के साथ पुलिस, महिला पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियां परेड में हिस्सा ले रही हैं। 

जिले वासियों के नाम सन्देश देते हुए मंत्री रणदीप ने कहा कि देश के गणतंत्र को कायम रखने की जिम्मेदारी हर देश वासी की है। उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार न तो सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए और ना ही झाकियां। कोविड-19 के कारण इस बार गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कार भी नहीं दिए गए। कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा की कई लोगों की शहादत के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और उसके बाद संविधान निर्माताओं ने संविधान की रचना कर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया।

संविधान ही हमें देश की तरक्की का रास्ता दिखाता है और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए अहम योगदान निभाता है। इस मौके पर रणदीप सिंह नाभा ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को याद किया और कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी दी। समारोह में विधायक संजय तलवार, राकेश पांडे, कुलदीप सिंह समेत सीमित लोग ही शामिल हो सके। कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह ने परेड कमांडर वह परेड में शामिल होने वाले पुलिस के जवानों को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें-  गणतंत्र दिवस पर पटियाला में युवक की हत्या, आपसी झगड़े के बाद अज्ञात युवकों ने उतारा मौत के घाट

chat bot
आपका साथी