सुहागरात में खुला दूल्‍हे का ऐसा राज कि दुल्‍हन के उड़ गए होश

शादी के बाद सुहागरात में दुल्‍हन कमरे में थी और तभी दूल्‍हा कमरे में आया। दुल्‍हन ने दूल्‍हे काे देखा तो उसके उड़ गए। दरअसल किसी और की फोटो दिखाकर इस युवक से उसकी शादी कर दी गई थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 03:24 PM (IST) Updated:Thu, 03 May 2018 09:10 PM (IST)
सुहागरात में खुला दूल्‍हे का ऐसा राज कि दुल्‍हन के उड़ गए होश
सुहागरात में खुला दूल्‍हे का ऐसा राज कि दुल्‍हन के उड़ गए होश

जेएनएन, लुधियाना। फिरोजपुर की युवती को फोटो किसी और की दिखाकर शादी किसी दूसरे से करवा दी। सुहागरात में दुल्‍हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो चौंक गई। इसके बाद दूल्‍हे ने पूरा राज खोला तो उसके होश उड़ गए। दुल्‍हन ने सुहागरात मनाने से इन्‍कार कर दिया, लेकिन दूल्‍हा नहीं माना और उससे जबरन संबंध बनाए। यह सब तीन दिन तक चलता रहा।

पीडि़ता किसी तरह दूल्‍हे के चंगुल से निकल कर माता-पिता के घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाना जमालपुर में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित भामियां कलां निवासी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो किसी और की दिखाई, शादी दूसरे से करवाई, फेरे के समय दूल्हे ने ढक रखा था सेहरा से चेहरा

पीडि़त युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह फिरोजपुर की रहने वाली है। उसके पिता वहां प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उसके पिता का दोस्त जमील कुछ समय पहले उसके घर आया और उसकी शादी करने की बात कहने लगा। जमील ने उसके पिता को एक युवक की फोटो दिखाई अौर उसका नाम अशोक कुमार बताया। पिता ने शादी के लिए हां कर दी और बातचीत के बाद शादी तय हो गई।

यह भी पढें: चंडीगढ़ ने देश को दिखाई राह, अक्षय ऊर्जा पर निर्भर देश का पहला शहर बनेगा

युवती ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को उसकी लुधियाना के एक मंदिर में शादी की गई। शादी के दौरान दूल्‍हे ने सेहरा से अपना चेहरा पूरा ढ़क रखा था। इस पर उसे शक भी हुआ, लेकिन फिर किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और शादी संपन्‍न हो गई।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद सुहागरात में जब दूल्‍हा उसके कमरे में आया तो उसका चेहरा देख कर वह चौंक गई। वह व्‍यक्ति दूल्‍हे की दिखाई गर्इ फोटो से अलग था। इस पर उसने पूछा कि अशोक कहां है तो वह व्‍यक्ति बाेला कि वह ही अशोक है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। फिर दूल्‍हे ने पूरा राज खोल दिया आैर  अपने बदले किसी अन्‍य युवक की फोटो भेजने की बात बताई।

यह भी पढ़ें: आखिर यह विदेशी लड़की है या लड़का, जानिये क्‍या है पुलिस की द‍ुविधा

इस पर दुल्‍हन ने इसे अपने साथ धोखा बताते हुए सुहागरात मनाने से इन्‍कार कर दिया, ले‍किन दूल्‍हा नहीं माना और उसने जबरदस्‍ती उससे संबंध बनाए। इसके बाद तीन दिन तक आरोपित उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। 22 अप्रैल को वह किसी तरह से आरोपित के घर से निकलकर अपने माता-पिता के पास फिरोजपुर पहुंची। युवती ने 27 अप्रैल को परिजनों के साथ आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर जब आरोपित के घर रेड करने गई तो वह वहां से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।

--------

'' अभी मामला काफी उलझा हुआ है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही मामला सुलझ पाएगा। फिलहाल युवती के बयानों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 

                                                                               - मुख्तियार सिंह, जांच अधिकारी, थाना जमालपुर।

chat bot
आपका साथी