विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर यह विदेशी लड़की है या लड़का, जानिये क्‍या है पुलिस की द‍ुविधा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 28 Apr 2018 12:04 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 12:39 PM (IST)

खन्‍ना में पुलिस ने एक रोमानियाई को जाली यूरो करंसी से ठगी करने के मामले में पकड़ा। लड़की की वेशभूषा ...और पढ़ें

आखिर यह विदेशी लड़की है या लड़का, जानिये क्‍या है पुलिस की द‍ुविधा
आखिर यह विदेशी लड़की है या लड़का, जानिये क्‍या है पुलिस की द‍ुविधा

जेएनएन, खन्ना। यहां पुलिस के लिए एक रोमानियाई नागरिक बड़ी उलझन बन गया है। पुलिस की दुविधा है कि वह उसे लड़का माने या लड़की। दरअसल उसे यहां मनी एक्सचेंजर से एक हजार रुपये के जाली यूरो एक्सचेंज करने के मामले में पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर सिटी थाने ले जाया गया तो वहां पूछताछ में जो पता चला उससे पुलिस अफसर ताजुब्‍ब में रह गए और लड़की की वेशभूषा व हावभाव वाला यह विदेशी पुलिस के लिए पहेली बन गया। उसने बताया कि वह पहले लड़का था और उसने लड़की बनने के लिए ऑपरेशन कराया है, लेकिन अभी पूरी तरह लड़की नहीं बन पाया है।

1000 जाली यूरो के साथ काबू रोमानिया की लड़की निकली लड़का

पुराना बाजार में वेस्टर्न यूनियन के डीलर जेसी गोयल के नाम से संजीव कुमार गोयल की दुकान हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, उनकी दुकान पर एक विदेशी मूल की एक लड़की 1000 यूरो की करंसी बदलने पहुंची। उसने यूरो के बदले 79 हजार रुपये एक्सचेंज कराए। इसके बाद बाद वह चली गई। उसके जाने के बाद संजीव कुमार गोयल ने लड़की द्वारा दिए यूरो अन्य दुकानदार को भेजे तो पता चला कि वे जाली हैं। इससे संजीव के होश उड़ गए।

यह भी पढें: सात लाख की 'मिठाई' लेकर पहुंचा जेई, विजिलेंस इंस्पेक्टर बोला मुझे शुगर है, कई घेरे में

इसके बाद उन्होंने तुरंत एसएसपी नवजोत सिंह माहल को इस ठगी की जानकारी दी। एसएसपी माहल के निर्देश पर हरकत में आई सिटी पुलिस ने इस लड़की को ढ़ूंढ़ना शुरू किया। पुलिस को वह बस स्टैंड के पास मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पु‍लिस उसे सिटी थाने ले आई। वहां पूछताछ में जो कुछ खुलासा हुआ कि उससे पुलिस वाले चक्‍कर में पड़ गए।

गिरफ्तार रोमानिया व्‍यक्ति ने बताया कि वह दरअसल लड़का था। उसने लड़का से लड़की बनने के लिए ऑपरेशन कराया है और जल्द ही वह लड़की बनने जा रहा है। उसका शरीर अभी पूरी तरह लड़की जैसा नहीं बना है। यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

सिटी थाने के एसएचओ रजनीश सूद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल उसका नाम सिमन बताया जा रहा है और पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूद ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह लड़का है या लड़की।