Sri Guru Tegh Bahadur Jayanti: नौ भाषाओं में नौवें गुरू की शिक्षाओं की इस पुस्तक में मिलेगी जानकारी, जानें क्या है खास

Sri Guru Tegh Bahadur Jayanti पुस्तक को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रंजोध सिंह ने खुद तैयार किया है जबकि हिंदी भाषा में रामगढ़िया गर्ल्स कालेज की पूर्व प्रिंसिपल रही डा. नरिंदर कौर संधू से अनुवाद कराया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 09:15 AM (IST)
Sri Guru Tegh Bahadur Jayanti: नौ भाषाओं में नौवें गुरू की शिक्षाओं की इस पुस्तक में मिलेगी जानकारी, जानें क्या है खास
गुरु तेग बहादुर के जीवन पर लिखी पुस्तक शनिवार सुबह हाेगी रिलीज। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Sri Guru Tegh Bahadur Jayanti:  नौ भाषाओं में तैयार की गई नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर लिखी पुस्तक शनिवार सुबह रिलीज होने जा रही है। तैयार की गई यह पुस्तक अपने आप में एक ऐसी पुस्तक है जिसका विश्व की प्रमुख नौ भाषाओं में अनुवाद किया गया है। रामगढ़िया एजुकेशनल कौंसिल के प्रधान, फोटो आर्टिस्ट, वातावरण प्रेमी एवं लेखक रंजोध सिंह ने तैयार किया है। रंजोध सिंह ने बताया कि पिछले साल लाकडाउन के समय पुस्तक को तैयार करने का मन में विचार आया था। उन्हें लगा था कि पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के बाद नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की ऐसी पुस्तक तैयार की जाए, जिसे हर कोई आसानी से विभिन्न भाषाओं में पढ़ सके।

पुस्तक को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रंजोध सिंह ने किया तैयार। (फाइल फाेटाे)

भाषाओं के अनुसार पुस्तक का नाम

रोचक बात यह है कि पुस्तक का नाम विभिन्न भाषाओं के अनुसार है। हिंदी में श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और शिक्षाएं, पंजाबी में जीवन अत्ते शिक्षावां इत्यादि है। नौ भाषाएं इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, डच और चाइनीज शामिल है।

पुस्तक को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रंजोध सिंह ने खुद तैयार किया है जबकि हिंदी भाषा में रामगढ़िया गर्ल्स कालेज की पूर्व प्रिंसिपल रही डा. नरिंदर कौर संधू से अनुवाद कराया है। पुस्तक की बाकी छह भाषाओं का रंजोध सिंह के बेटे जसकरन सिंह ने साफ्टवेयर के जरिये अनुवाद किया है।

विश्व स्तर पर निशुल्क मिलेगी पुस्तक

गुरु की शिक्षाओं पर तैयार उक्त पुस्तक विश्व स्तर पर निशुल्क मिलेगी और इसका आनलाइन पीडीएफ वर्शन भी डाउनलोड किया जा सकेगा। किताब में कुल 68 पेज हैं। पुस्तक का विमोचन शनिवार की सुबह मिल्लरगंज के रामगढ़िया गुरूद्वारा में किया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी