बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से सरेआम हुई छेड़छाड़, बोलीं- लगा मीका सिंह आ गए

फिल्‍म अभिनेत्री राखी सावंत पंजाब के लुधियाना में सरेआम छेड़छाड़ का श्‍ािकार हो गईं। राेड शो के दौरान कुछ युवकोें ने उनसे गलत हरकत की। राखी ने कहा कि मुझे लगा जैसे मीका आ गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 02:13 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से सरेआम हुई छेड़छाड़, बोलीं- लगा मीका सिंह आ गए
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से सरेआम हुई छेड़छाड़, बोलीं- लगा मीका सिंह आ गए

लुधियाना, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत य‍हां छेडछाड़ का शिकार हो गईं। यहां एक रोड शो के दौरान उनसे कुछ युवकाें ने सरेआम छेड़छाड़ कर दी। इससे दुखी हाेकर वह रोने लगीं। राखी ने कहा, मुझे लगा जैसे मीका सिंह आ गए हैं। राखी यहां सीडब्ल्यूई रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रोड शो कर रही थीं। रोड शो में ग्रेड खली भी थे। इस घटना से सनसनी फैल गई।

आयोजन स्थल पर रो पड़ीं बॉलीवुड अदाकारा, कहा-अब पंजाब कभी नहीं आऊंगी

बताया जाता है कि राखी सावंत के साथ रोड शो कर रही थीं तो कुछ युवकों ने गाड़ी पर चढ़कर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। क्रोधित राखी सांत ने कहा कि जब यहां पर सेलिब्रिटी ही सेफ नहीं हैं तो आम महिलाओं का क्या हाल होता होगा। अब वह दोबारा कभी पंजाब नहीं आएंगी।

रोड शो के दौरान राखी सावंत और ग्रेट खली।

बेहद दुखी दिख रहीं राखी सांवत ने कहा कि ऐसी हरकत कर युवाओं ने उनके मन में पंजाबियों के लिए जो सम्मान था, उसे कम कर दिया है। राखी ने कहा कि घटना के समय मुझे एक बार फिर मीका सिंह याद आ गए। शायद उसके जैसा ही कोई आदमी था, जो भाग गया। रुकता तो बता देती। 

राखी सावंत यहां द ग्रेट खली की ओर से  इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीडब्ल्यूई रेसलिंगके प्रमोशन के लिए आई थीं। इसमें विदेश से भी रेसलर हिस्सा लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम के प्रचार के लिए शुक्रवार को शहर में रोड शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान राखी सावंत और द ग्रेट खली एक ओपन जीप में सवार होकर लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। जैसे ही रोड शो चौड़ा बाजार पहुंचा तो इस दौरान अज्ञात युवक गाड़ी में सवार हो गए और राखी को गलत तरीके से छुआ।

रोड शो के दौरान राखी सावंत और ग्रेट खली।

अब पहले वाले पंजाबी नहीं रहे, यहां सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

राखी गुस्सा हुईं और रोड शो को बीच में छोड़कर आयोजन स्थल पर पहुंच गईं। वह यहां आकर रोने लगीं। इसके बाद खली ने डीसीपी अश्वनी कपूर को सूचना दी। ग्रेट खली का कहना था कि उनकी ओर से पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी, लेकिन पुलिस वाले आए और फोटो खिंचवाकर चले गए। यह काफी गलत व्यवहार है। हम युवाओं को नशे से मोड़कर खेलों की तरफ लगा रहे हैं।

 

हमारे अधिकारी साथ थे, ऐसी घटना नहीं हुई : डीसीपी

'' यह पूरा प्रकरण गलत है। पूरे रोड शो के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हमारा काम लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने का था। मैंने अपने अधिकारियों से इस संबंधी पूरी बात कर ली है।

                                                                                                                    - अश्वनी कपूर, डीसीपी।

chat bot
आपका साथी