आइसक्रीम खाने का कह घर से गए दो दोस्तों के शव डेहलों नहर से मिले

घर से आइसक्रीम खाने का बोल निकले दो युवकों के शव चार दिन बाद डेहलों नहर से मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:07 AM (IST)
आइसक्रीम खाने का कह घर से गए दो दोस्तों के शव डेहलों नहर से मिले
आइसक्रीम खाने का कह घर से गए दो दोस्तों के शव डेहलों नहर से मिले

जासं, लुधियाना : घर से आइसक्रीम खाने का बोल निकले दो युवकों के शव चार दिन बाद डेहलों नहर से मिले हैं। इनमें से एक का शव नग्न अवस्था में मिला है। दोनों के शव फूले हुए हैं और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

शहर के खुड्ड मोहल्ले का रहने वाला 18 वर्षीय तेजविदरपाल सिंह पड़ोसी 28 वर्षीय जसविदर सिंह के साथ 26 मई की रात को घर से गया था। जसविदर के पिता गुरचरण सिंह के अनुसार तेजविदरपाल उसके बेटे को घर लेने आया था और वह दोनों आइसक्रीम खाने की बात कहकर चले गए। मगर देर रात तक नहीं आए। दोनों के मोबाइल फोन भी घर पर ही थे। उन्होंने इसकी शिकायत थाना डिवीजन 3 में की थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कैंड पुल पर पकौड़े वाले के पास एक एक्टिवा खड़ी है। जब पुलिस ने वहां जाकर देखा तो एक्टिवा तेजविदरपाल की थी। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश नहर के पास करनी शुरू कर दी तो तेजविदरपाल का शव डेहलों के पास नहर से मिला और दूसरे का शव जगराओं के पास गांव से मिला। दोनों लड़के अलग-अलग कपड़े की दुकानों पर काम करते थे। गुरचरण ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। नशे के कारण विवाद होने की आशंका

पता चला है कि दोनों में से एक युवक नशा करता था। हो सकता है कि वह रात को नशा लेने गए हों और वहां पर झगड़े के बाद उनकी हत्या कर दी गई हो या फिर नशे के कारण ही किसी से विवाद हुआ है। जबकि परिवार के सदस्य इस बात से इंकार करते हैं। पुलिस इस थ्यूरी पर भी काम कर रही है। एक्टिवा को दिन में खड़ा रात को लेकर गया था शख्श

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक्टिवा कैंड नहर पर पकौड़े वाले के पास से मिली है। पूछताछ में उस पकौड़े वाले ने बताया कि एक्टिवा को दिन में कोई व्यक्ति खड़ी करके गया था और रात को लेकर भी गया। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: एसीपी

एसीपी वरियाम सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। मगर मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, अगर वह परेशान नहीं थे तो खुदकुशी क्यों करेंगे। अगर हत्या की गई है तो किसने की है। हम दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएंगे और इस पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। हम पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार करेंगे।

chat bot
आपका साथी