लुधियाना में सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ तीसरे दिन धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

ठंड के माैसम में भी शहर का सियासी पारा गरमा गया है। जिला प्रधान पुष्पेन्द्र सिंगल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद बिट्टू और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 12:14 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 02:29 PM (IST)
लुधियाना में सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ तीसरे दिन धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ तीसरे दिन बुधवार काे भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे। (कुलदीप काला)

लुधियाना, जेएनएन। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ तीसरे दिन बुधवार काे भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे। जिला प्रधान पुष्पेन्द्र सिंगल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद बिट्टू और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दाैरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसान आंदाेलन में बिट्टू के दिए बयानाें काे लेकर भाजपा नेताओं में राेष है। उन्हाेंने पुलिस से बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: लुधियाना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान को सिरोपा देने पर हंगामा, स्थिति तनावपूर्ण

 लुधियाना में भाजपा के धरने के दाैरान तैनात पुलिस बल। (कुलदीप काला)

बिट्टू भड़काऊ बयान देकर राज्य का माहौल खराब कर रहे

धरने के दाैरान भाजपा अध्यक्ष सिंगल ने कहा कि बिट्टू भड़काऊ बयान देकर राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरे दिन घुमार मंडी मंडल और गुरु नानकपुरा मंडल के कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही है। उन्हाेंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार लाेगाें की समस्याएं हल करने में नाकाम रही है।

धरने में महासचिव राम गुप्ता, कांतेंदु शर्मा, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, अश्वनी बहल, दीपक गोयल , विशाल गुलाटी, पंकज जैन, पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल, सुमित टंडन, सुमन वर्मा, हरकेश मित्तल, नवल जैन, कुलविंदर सिंह, हरीश सग्गर, सिम्मी धीर, राजेश सरीन, सम्राट शर्मा, विनोद त्रेहन, अनुराज, राजेश भनोट, नेहा, सनी वासन, गौरव कालिया अदि उपस्थित रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी