भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन बोले- वार्ता से पहले अपना पक्ष समझाना गलत नहीं

भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि गंभीर से गंभीर समस्या का हल भी आपसी बातचीत से निकाला जा सकता है। केंद्र सरकार का कृषि सुधार कानून किसानों की भलाई के लिए ही है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:50 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन बोले- वार्ता से पहले अपना पक्ष समझाना गलत नहीं
अनिल सरीन ने किसान संगठनों के नए वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार करने पर खुशी प्रगट की है।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है लेकिन कुछ विशेष तत्व अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए दोनों के बीच आशंंकाओ और अविश्वास का वातावरण पैदा करके केंद्र सरकार और किसानों के बीच होने वाली वार्ता के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख प्रवक्ता अनिल सरीन ने सोमवार को कही। उन्होंने किसान संगठनों की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह के नए वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार करने पर खुशी प्रगट करते हूए इस फैसले का स्वागत किया है ।

सरीन ने कहा कि गंभीर से गंभीर समस्या का हल भी आपसी बातचीत से निकाला जा सकता है। उन्होंने उन राजनेताओं व पार्टियों की आलोचना व निंदा की है, जो प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में नए कृषि कानूनों का साकारात्मक पक्ष पेश करने पर अजीबोगरीब टिप्पणियां कर रहे हैं। अनिल सरीन ने कहा कि वार्ता से पहले अपना पक्ष समझाना गलत नहीं है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समस्या के समाधान के लिए वार्ता के मुद्दे को लेकर देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पारित किया गया कृषि सुधार कानून किसानों की भलाई के लिए है। इससे किसानों को फायदा होगा लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए किसानों को इन कानूनों के खिलाफ भड़का रही है। 

chat bot
आपका साथी