कैबिनेट मंत्री आशु का विरोध करने वाले भाजपा नेता चेतली का शोरूम सील, निगम ने की कार्रवाई Ludhiana News

भाजपा नेता और हलका पश्चिमी से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कमल चेतली का केसी मार्बल शोरूम सील कर दिया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 09:06 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री आशु का विरोध करने वाले भाजपा नेता चेतली का शोरूम सील, निगम ने की कार्रवाई Ludhiana News
कैबिनेट मंत्री आशु का विरोध करने वाले भाजपा नेता चेतली का शोरूम सील, निगम ने की कार्रवाई Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच ने शनिवार को छुट्टी वाले दिन भाजपा नेता और हलका पश्चिमी से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कमल चेतली का केसी मार्बल शोरूम सील कर दिया। निगम टीम ने शनिवार दोपहर फिरोजपुर रोड पर स्थित केसी मार्बल को सील करने की कार्रवाई की।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार केसी मार्बल के अलावा बीआरएस नगर में भानू डीजे, गुरदेव नगर की एक दुकान और तीन अन्य जगह पर भी कार्रवाई की गई है। निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा नेता चेतली ने इसे बदले की भावना से की कार्रवाई करार देते हुए मंत्री आशु पर आरोप लगाए हैं।

वहीं आशु का कहना है कि उन्हें ऐसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। चेतली ने कहा कि जब निगम टीम ने कार्रवाई की तब वह शहर में नहीं थे। सूचना मिलने पर वह लुधियाना पहुंचे। उन्होंने निगम अधिकारियों से सीलिंग का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन निगम अधिकारी कोई कारण नहीं बता सके। वह करीब 20-22 साल से यहां पर अपना कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान निगम द्वारा कभी भी कोई नोटिस नहीं दिया और शनिवार को अचानक सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। सीलिंग के बाद भी शो रूम पर कोई नोटिस नहीं चिपकाया गया। उधर, निगम सूत्रों का कहना है कि कमल चेतली ने सीएलयू चार्जेज जमा करवाए बगैर शो रूम बना दिया था। चेतली पर निगम ने 37 लाख रुपये का बकाया खड़ा किया है। बकाया राशि न देने पर निगम ने बिलिं्डग सील की है। हालांकि निगम अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री आशु ने नकारे आरोप; बोले इस कार्रवाई से मेरा कोई लेना-देना नहीं

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि उन्हें कमल चेतली के शोरूम पर कार्रवाई की जानकारी नहीं। अगर सीलिंग हुई है तो यह निगम ने की होगी, इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। चेतली ने नियमों की अनदेखी की है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नियमों का उल्लंघन नहीं किया तो निगम को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

मंत्री आशु के दबाव में नगर निगम ने की कार्रवाई: चेतली

चेतली ने आरोप लगाया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ आवाज उठाई थी। निगम ने मंत्री के दबाव में यह कार्रवाई की है। वह आशु और उनके साथ रहने वालों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर जल्द ही उनके खिलाफ शिकायत करेंगे।

बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी फिरोजपुर रोड पर अलग अलग जगहों पर इमारतें सील करने के लिए गए थे। उन्होंने गुरदेव नगर, मॉडल टाउन, बीआरएस नगर और अन्य इलाकों में कमर्शियल इमारतें सील करनी थीं। निगम टीम ने कुल छह जगह कार्रवाई की है।

- मोनिका आनंद, एमटीपी।

मैंने दो दिन पूर्व बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को रिकवरी करने के आदेश दिए थे। जिस पर उन्होंने बकाया राशि वालों की बिल्डिंग सील करने की इजाजत मांगी थी। रूटीन प्रक्रिया के तहत इमारत सील हुई है। नियमों की अनदेखी करने वाला कोई भी हो उसकी इमारत सील की जाएगी।

- बलकार सिंह संधू, मेयर, नगर निगम लुधियाना।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी