एक्टिवा सवार महिला की चेन झपट ले गए बाइकर्स, वारदात सीसीटीवी में कैद

महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद युवकों ने झपटमारों का पीछा किया। मगर वो गलियों से होते हुए फरार होने में सफल हो गए।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 01:15 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 01:15 PM (IST)
एक्टिवा सवार महिला की चेन झपट ले गए बाइकर्स, वारदात सीसीटीवी में कैद
एक्टिवा सवार महिला की चेन झपट ले गए बाइकर्स, वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना, जेएनएन। शहर के वृंदाबन रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक्टिवा पर जा रही महिला के गले से सोने की चैन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद युवकों ने झपटमारों का पीछा किया। महिला ने भी दंडी स्वामी आश्रम तक उनका पीछा किया। मगर वो गलियों से होते हुए फरार होने में सफल हो गए। अब थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

एएसआई राजिंदर कौर ने बताया कि उक्त केस दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर निवासी काजल की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि सोमवार वो अपने मायके घर से अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर वृंदावन रोड की ओर जा रही थी। जैसे ही वो लोग वृंदावन रोड पहुंची। उसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दाे बदमाश उसके गले में पहनी डेढ़ ताेले की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। राजिंदर कौर ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का फुटेज मिल गई है, जिसे कब्जे में लेकर सभी थानों में भेज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

जुआ खेल रहे सात लोग 12 हजार समेत गिरफ्तार

सलेम टाबरी के अमन नगर इलाके में जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ताश की गड्डी और 12 हजार की नकदी बरामद की है। थाना सलेम टाबरी में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसआइ जिंदर लाल ने बताया कि आरोपितों की पहचान पंजाबी बाग कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार व मोहित कुमार, नेता जी नगर के कुलदीप सिंह, सलेम टाबरी से अमनदीप सिंह, कालू, अमन नगर के राजेश कुमार तथा जय कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपित रविवार को अमन नगर निवासी राजेश कुमार के घर में बैठे कर ताश पर पैसे लगा सरेआम जुआ खेल रहे थे। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी