भगवान महावीर सेवा संस्थान का नि:शुल्क पोलियो आपरेशन कैंप 18 को

भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से लुधियाना में 18 अप्रैल को निशुल्क कैंप लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:31 PM (IST)
भगवान महावीर सेवा संस्थान का नि:शुल्क पोलियो आपरेशन कैंप 18 को
भगवान महावीर सेवा संस्थान का नि:शुल्क पोलियो आपरेशन कैंप 18 को

संस, लुधियाना : वर्ष 2004 से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत भगवान महावीर सेवा संस्थान 18 अप्रैल को कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन करेगा। इस दौरान नि:शुल्क पोलियो आपरेशन कैंप भी लगाया जाएगा।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन ने शनिवार को बताया कि पोलियोग्रस्त एवं टेढ़े मेढ़े हाथों से पीड़ितों के लिए नि:शुल्क कैंप 18 अप्रैल को लगाया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर दी जाएंगी और जरूरतमंदों को कानों की मशीनें भी लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में दानवीर उद्योगपति परिवारों को मानव सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मानव सेवा को समर्पित डा. पवन ढींगरा (पोलियो रोगियों एवं हड्डियों के माहिर) वर्ष 2007 से अब तक करीब 3500 से ज्यादा मरीजों के आपरेशन कर चुके हैं। इसके साथ ही संस्थान की ओर से एलोपैथी चैरिटेबल डिस्पेंसरी का संचालन किया जा रहा है। संस्था की ओर से गरीब जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, अस्पताल में मरीजों को आर्थिक सहयोग व गरीब कन्याओं की शादी में भी सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना, मेडिकल कैंप, मासिक राशन वितरण, झुग्गी झोपड़ी के परिवारों एवं बच्चों को सहयोग भी किया जा रहा है। इस दौरान संस्थान ने जैन स्थानक सिविल लाइन में प्रचार-प्रसार सामग्री के लिए पोस्टर भी रिलीज किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन, महामंत्री रिचा जैन, विनोद देवी सुराणा, सुहानी जैन, रमा जैन, मनधीर जैन, विनय जैन, शिवाली जैन, वंदना जैन, मंजू सिगी, नेहा जैन, शुभ लता जैन, सोनिया जैन, निलेश गुप्ता, विनोद कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी