बंगाली कल्चरल क्लब ने दुर्गा पूजा की

पश्चिम बंगाल से आकर वर्षो से जिले में बसे लोगों ने गोल मार्केट जमालपुर में 21वीं दुर्गा पूजा करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 09:28 PM (IST)
बंगाली कल्चरल क्लब ने दुर्गा पूजा की
बंगाली कल्चरल क्लब ने दुर्गा पूजा की

संसू, लुधियाना : पश्चिम बंगाल से आकर वर्षो से जिले में बसे लोगों ने गोल मार्केट जमालपुर में 21वीं दुर्गा पूजा करवाई। बंगाली कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित पूजा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। मां को पुष्पांजलि देने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। ढाकी की आवाज से वातावरण भक्तिमय हो गया। बंगाल की विधि से पूजा करवाने के लिए विशेष तौर पर पुरोहित पहुंचे। क्लब के प्रधान जेसी दलुई, जनरल सेक्रेटरी अमरनाथ घोषाल, जनरल सेक्रेटरी एके मंडल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर अरुण प्रामाणिक, बेबी दलुई, पीयू घोषाल, माम्पी मंडल, सम्पा दत्ता, पूजा दास, सोमा हुटाई, प्रदीप्तो चक्रवर्ती, सुब्रता भक्त, शांतनु पांजा, हिमांशु मंडल, प्रतिभा मंडल, रजनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी