महफिल शराबियों की सजदी रोज बाईपास ते

समराला के निर्माणाधीन बाईपास पर अलग अलग जगहों पर देर रात तक नौजवानों की महफिलें लगनी शुरू हो गई है। इन महफिलों मे शराब का प्रयोग खुल कर किया जा रहा है शुरू होने के पहले ही इस बाईपास का दुरप्रयोग होना शुरू हो गया है। हालांकि इस बाईपास को बनाने वाली अशोका विल्डकोन कंपनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 06:35 AM (IST)
महफिल शराबियों की सजदी रोज बाईपास ते
महफिल शराबियों की सजदी रोज बाईपास ते

संस, समराला : समराला के निर्माणाधीन बाईपास पर अलग-अलग जगहों पर देर रात तक नौजवानों की महफिलें लगनी शुरू हो गई है। इन महफिलों मे शराब का प्रयोग खुल कर किया जा रहा है। शुरू होने से पहले ही इस बाईपास का दुरुपयोग होना शुरू हो गया है। हालांकि इस बाईपास को बनाने वाली अशोका विल्डकोन कंपनी की खड़ी कीमती मशीनरी की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी तैनात है। लेकिन वह इनसे डरते कुछ नहीं बोलते। इसलिए इन नौजवानों के हौंसले बुलंद है। पुलिस की इस बाईपास पर चैकिग न होने के कारण ही ऐसे हो रहा है। इससे पहले यह महफिलें हरियों रोड पर बाईपास की सड़क के पास लगती थी। लेकिन अब यह महफिलें गांव चहिलां से शुरू हो रहे समराला बाईपास के फ्लाई ओवर पर लगनी शुरू हो गई है। यहां पर ये लोग शराब पीकर गाडि़यों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाते हैं और भंगड़ा करते हैं। गाली-गलोज तो उनके लिए आम बात है।

आसपास के लोग उनको नहीं रोकते। क्योंकि उनको उनसे डर लगता है। इनकी आवाज देर रात तक गूंजती रहती है। लेकिन सुबह वह इस बात की चर्चा जरूर करते है। जाते समय वह यहां पर शराब की खाली बोतलें भी तोड़ कर चले जाते हैं। इससे सुबह सैर करने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुलिस को करनी चाहिए चैकिंग : वडेरा

यह पार्टियां उन वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन सकती है जो रात को बाईपास के नीचे की सड़क की राह पर चले जाते हैं। इन फ्लाई ओवरों पर चल रही महफिलों की समाजसेवी रमन वडेरा ने निदा की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस को देर रात इस बाईपास पर भी चैकिग करनी चाहिए। समराला पुलिस की ओर से देर रात तक बाईपास पर चेकिंग की जाएगी। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। ऐसी महफिलें सजाने वालों को काबू कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दविदर सिंह, डीएसपी

chat bot
आपका साथी