लुधियाना में पैसों के लेनदेन के चलते युवक पर हमला, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

लुधियाना में रिशी नगर के इलाके में कुछ लोगों ने पैसों के लेनदेन के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने 6 लोगों को नामजद किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 03:41 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 03:41 PM (IST)
लुधियाना में पैसों के लेनदेन के चलते युवक पर हमला, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक पर 6 लोगों ने हमला किया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में रिशी नगर के इलाके में कुछ लोगों ने पैसों के लेनदेन के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना पीएयू की पुलिस ने 6 लोगों को नामजद किया है। आरोपितों के नाम रिशी नगर विक्की, रवि, हीरा, मनी, गेजा व बेअंत सिंह है। रिशी नगर निवासी शिकायतकर्ता बग्गा लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपितों से पैसे लेने थे। जोकि नहीं दे रहे थे। 26 मई की रात करीब 9:00 बजे आरोपितों ने रिशी नगर के इलाके में उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपित लोगों को इकट्ठा होते देख फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घर से हजारों रुपये की टाइलें चोरी

लुधियाना। गांव झांडे स्थित एक घर से हजारों रुपए की टाइलों के डिब्बे चोरी हो गए। मकान मालिक की शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भाई मन्ना सिंह नगर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गांव झांडे में उसका एक घर है। 31 मई को जब वह घर गया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर चेक किया तो अंदर से टाइलों के डिब्बे चोरी थे। जोकि करीब 30 हजार रुपये के थे। उसने बताया कि करीब एक महीना पहले भी उनके यहां से एक समर्सिबल मोटर चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी