Punjab Pollution: पंजाब के AQI में सुधार आने से मिली राहत, अमृतसर और लुधियाना सामान्य श्रेणी में पहुंचे

Punjab Pollution पंजाब के जालंधर मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला के एक्यूआइ में भी सुधार हुआ है लेकिन अभी साधारण श्रेणी में नहीं पहुंच पाया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार दीवाली पर प्रदूषण कम हुआ है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:45 AM (IST)
Punjab Pollution: पंजाब के AQI में सुधार आने से मिली राहत, अमृतसर और लुधियाना सामान्य श्रेणी में पहुंचे
अमृतसर मे खेताें में पराली जलाते किसान। (एएफपी)

जागरण संवाददाता, पटियाला/गुरदासपुर। Punjab Pollution: दीवाली पर बहुत खराब श्रेणी में पहुंचे राज्य के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में शनिवार को सुधार आया है। अमृतसर और लुधियाना का एक्यूआइ सामान्य श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं जालंधर, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला के एक्यूआइ में भी सुधार हुआ है, लेकिन अभी साधारण श्रेणी में नहीं पहुंच पाया है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार दीवाली पर प्रदूषण कम हुआ है। इसके बावजूद दीवाली पर अमृतसर और लुधियाना का एक्यूआइ बहुत खराब श्रेणी में शामिल हो गया था। पीपीसीबी के चेयरमैन डा. आदर्शपाल विग का कहना है कि एक्यूआइ में पिछले साल के मुकाबले 18.3 प्रतिशत सुधार आया है।

यह भी पढ़ें-पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले- चन्नी सरकार के बारे में इस बार ठीक बोल रहे नवजोत सिंह सिद्धू

खेताें में कटाई के बाद पराली काे आग लगा रहे किसान

गुरदासपुर के ब्लाक कलानाैर स्थित गांव बख्तपुर में पराली में लगी आग से किसान लखविंदर सिंह की पांच कनाल गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गाैरतलब है कि पंजाब के कई जिलाें में खेताें में कटाई के बाद पराली काे आग लगा रहे हैं। इसके चलते राज्य में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कृषि विभाग की ओर से किसानाें काे जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका काेई असर हाेता हुआ दिख नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में कल शाम से बदलेगा मौसम, मंगलवार काे बादल छाए रहने से गिरेगा तापमान

अमृतसर में कई स्थानाें पर जल रही पराली

दिल्ली एनसीआर में भी शनिवार को वायु गुणवत्ता का गंभीर स्तर बरकरार रहा। लगातार दूसरे दिन सभी जगहों का एयर इंडेक्स 400 के पार दर्ज हुआ। प्रतिबंध लगने के बाद भी राज्य में पराली धड़ल्ले से जलाई जा रही है। अमृतसर में कई स्थानाें पर जिसमें किसानों को पराली जलाते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Vegetables Prices Hike: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, खुदरा मार्केट में 200 रुपये किलो बिक रहा मटर

एक्यूआइ की स्थिति

शहर              पांच नवंबर     छह नवंबर अमृतसर             303          124 जालंधर               327           219 लुधियाना              289          163 मंडी गोबिंदगढ     220          219 पटियाला            241          222

chat bot
आपका साथी