पंजाब सरकार के खिलाफ अकालियों का प्रदर्शन, सिटी बसों की अनदेखी का लगाया अारोप

अकाली कार्यकर्ताओं ने खराब सिटी बसों के सामने धूपबत्ती की और कांग्रेस सरकार पर बसें खराब करने का आरोप लगाया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 01:28 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 08:22 AM (IST)
पंजाब सरकार के खिलाफ अकालियों का प्रदर्शन, सिटी बसों की अनदेखी का लगाया अारोप
पंजाब सरकार के खिलाफ अकालियों का प्रदर्शन, सिटी बसों की अनदेखी का लगाया अारोप

जेएनएन, लुधियाना। अकाली सरकार के समय लुधियाना में सिटी बस आई थी। सरकार की अनदेखी की वजह से 40 के करीब बसें खराब पड़ी हैं। अकाली दल की सरकार के समय कांग्रेस रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशु व अन्य नेताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। पांच साल बाद अब अकाली दल ने सिटी बस के मामले में कांग्रेस सरकार व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन किया है। अकाली दल शहरी के प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में कार्यकर्ता ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के पास नगर निगम के गोदाम में पहुंचे जहां खराब सिटी बसें खड़ी हैं। अकाली कार्यकर्ताओं ने खराब सिटी बसों के सामने धूपबत्ती की और कांग्रेस सरकार पर बसें खराब करने का आरोप लगाया।

रणजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार के समय कांग्रेस के नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद सिटी बसों को चला दिया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद बसें फिर से गोदाम में कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में नगर निगम पूरी तरह से कंगाल हो चुका है और निगम खराब सिटी बसों को ठीक करवाकर भी नहीं चला पा रहा है। उन्होंने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से सवाल किया है कि हमारी सरकार के समय तो वह सिटी बस खुल चलवाने का दावा कर रहे थे और अब उनके राज में क्यों 37 सिटी बसें कबाड़ हो रही हैं?

उन्होंने कहा कि गोदाम में सिटी बसों कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। आसपास डेयरी वालों ने गोबर और मरे जानवर वहां पर फेंके हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को उन्होंने धूप बत्ती इसलिए की है कि बसें अब सिर्फ दिखावे के लिए रह गई हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी