छोटू गैंग की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजरें बिहार में छिपे चंद्रमा यादव पर Ludhiana News

फैक्ट्रियों में चौकीदारों को बंधक बनाकर निकल चुराने वालेे गिरोह के सरगना चंद्रमा यादव को पुलिस ने पांच साल पहले गिरफ्तार किया। हालांकि जेल से छूटने के बाद वह बिहार चला गया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 02:34 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 02:34 PM (IST)
छोटू गैंग की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजरें बिहार में छिपे चंद्रमा यादव पर Ludhiana News
छोटू गैंग की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजरें बिहार में छिपे चंद्रमा यादव पर Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। दस साल पहले शहर के उद्यमियों के लिए सिरदर्द बना चंद्रमा यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में पुलिस द्वारा छोटू गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने के बाद गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर चंद्रमा यादव का नाम सामने आया है। बता दें कि शहर की बड़ी फैक्ट्रियों में चौकीदारों को बंधक बनाकर निकल चुराने वालेे गिरोह के सरगना चंद्रमा यादव को पुलिस ने पांच साल पहले गिरफ्तार किया। हालांकि जेल से छूटने के बाद वह बिहार चला गया। इसके बाद उसने लुधियाना में छोटू गिराेह के साथ मिलकर निकल चुराने की वारदातों के अंजाम देना शुरू कर दिया।

बीते दिनों पुलिस ने छोटू गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चंद्रमा यादव शहर में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए लुधियाना भी आता रहा है और वारदात को अंजाम देकर फिर बिहार भाग जाता है। ऐसे में अब पंजाब पुलिस उसकी तलाश में बिहार जा सकती है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लोकेशन बिहार पुलिस के साथ शेयर की गई है। गौरतलब है कि चंद्रमा यादव दस साल पहले लुधियाना आया था और यहां फिर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। चंद्रमा पर।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी