लुधियाना में काेराेना के मरीज घटने से प्रशासन ने ली राहत, सैंपलिंग व टेस्टिंग ने पकड़ी रफ्तार

अकेले 18 अगस्त से सितंबर तक संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले आए और लुधियाना नंबर वन पर पंजाब में बना हुआ है। वहीं दुखद यह भी है कि 702 मरीजों की मौत हो गई। इसमें से 60 से 80 साल के संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक रही।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:46 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:46 AM (IST)
लुधियाना में काेराेना के मरीज घटने से प्रशासन ने ली राहत, सैंपलिंग व टेस्टिंग ने पकड़ी रफ्तार
लुधियाना में काेराेना के मामले कम हाेने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। भले ही पिछले सात दिनों से मामलों में कमी आई हो, लेकिन सेहत विभाग की सैंपङ्क्षलग और टेस्टिंग में कोई कमी नहीं आई। विभाग पिछले एक सप्ताह से रोजना 4500 से 5000 के बीच सैंपल ले रहा था जबकि शुक्रवार को बंद में भी विभाग ने रिकॉर्ड 5636 सैंपल लिए। विभाग ने अब तक 2 लाख 51 हजार 345 सैंपल ले लिए हैं।

18 अगस्त से सितंबर तक संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले

अकेले 18 अगस्त से सितंबर तक संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले आए और लुधियाना नंबर वन पर पंजाब में बना हुआ है। वहीं, दुखद यह भी है कि 702 मरीजों की मौत हो गई। इसमें से 60 से 80 साल के संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक रही। मरने वाले संक्रमितों में ज्यादातर ऐसे थे, जिन्हें कोरोना के साथ दूसरी बीमारियां शुगर, हाईबीपी, हार्ट, किडनी व दमे की बीमारी थी।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 87.67 प्रतिशत पर पहुंची

हालांकि, इन सबके बीच एक बात यह सुखद है कि कुल संक्रमितों में से अब तक 15033 मरीजों ने कोरोना को हराया और स्वस्थ हो गए। इस तरह जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 87.67 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा नई उम्मीद पैदा करता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सावधानियां बरतकर और समय पर जांच व इलाज करवाकर लड़ा का सकता है।

41 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर

सेहत विभाग के अनुसार जिले के अस्पतालों में 41 संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसमें से 21 मरीज लुधियाना के जबकि 20 दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस को हल्के में लेकर बीमारी को छिपाने की वजह से ही मरीजों की हालत बिगड़ रही है। मरीज अस्पताल देरी से पहुंच रहे है।

सबसे अधिक संक्रमित और मौतें सिटी एरिया में

एरिया--         मामले--      मौतें

लुधियाना सिटी - 15291   - 622

पायल                  - 270    - 14

समराला             - 239     - 14

खन्ना               - 516      - 27

रायकोट          - 262        - 8

जगराओं          - 581      - 17

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी