32वीं शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान 2 मार्च को : ढांडा

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 32वीं शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान से 2 मार्च को निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 05:48 PM (IST)
32वीं शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान 2 मार्च को : ढांडा
32वीं शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान 2 मार्च को : ढांडा

संस, लुधियाना : शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 32वीं शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान से 2 मार्च को निकाली जाएगी। समारोह को लेकर रविवार को मी¨टग प्रधान सुनील मेहरा व चरणजीत भार्गव की अध्यक्षता में गऊघाट शिव मंदिर में हुई। मी¨टग में आए शिव भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर मेहरा व राजेश ढांडा ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान से 2 मार्च को निकाली जाएगी जिसमें बाबा के दिव्य दर्शन होंगे। इस मौके पर महिला संकीर्तन की सदस्य भोलेनाथ का गुणगान करेंगी। यात्रा श्री रामलीला दरेसी मैदान से शुरू होकर प्रताप बाजार, गिरिजाघर चौक, चौड़ा बाजार, घास मंडी से गुजरते हुए संगला वाला शिवाला मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी। हरीश शर्मा बाबी ने कहा कि शोभायात्रा में संत समाज से लेकर राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भोलेनाथ के आगे नतमस्तक होंगे। इस अवसर पर राजेश ढांडा, सुनील मेहरा, चरणजीत भार्गव, पवन लहर, वेद भंडारी, मनोज भाटिया, पवन शर्मा, ओपी त्रिपाठी, विनय धीर, हरीश कपिला, अशोक थापर, महेश दत्त शर्मा, हरीश शर्मा बॉबी, मदन मोहन, चंद्र मोहन हांडा, गुलशन टंडन, किरण बाला, मंजू ग्रोवर, हरीश ग्रोवर, जीवन मेहरा, सतीश महाजन, रोहित कपूर ,गुलशन टंडन, एस. के चावला, द¨वदर शर्मा, शाम लाल, ओम प्रकाश विज, बलदेव कृष्ण गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अमित गुप्ता, राज कुमार टंडन, रवि धवन, व¨रदर काला, डिप्टी कपूर, शाम गुप्ता, रेणु धवन, उमेश सोनी, राजीव अरोड़ा, राकेश वोहरा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी