'महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें'

जागरण संवाददाता, खन्ना : सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह की सभा में महात्मा गांध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jan 2018 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jan 2018 07:41 PM (IST)
'महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें'
'महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलें'

जागरण संवाददाता, खन्ना : सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह की सभा में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ¨प्रसीपल प्रदीप कुमार रौणी और लेक्चरर सतीश दुआ ने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अ¨हसा धर्म के पालन की सीख दी। इसके साथ बच्चों को उंचे विचारों के साथ साधारण जीवन जीने को कहा गया। इसके साथ ही भक्त रविदास जी के जीवन और उपदेशों संबंधी भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर लखवीर ¨सह, संजीव कुमार टंडन, जस¨वदर कुमार, मनी अरोड़ा, अवतार ¨सह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी