रिटायर्ड फौजी के घर हथियारों से किया हमला

जासं, लुधियाना: गाव कनेजा में कुछ लोगों ने रजिश के चलते एक रिटायर्ड फौजी के घर हथियारों से लैस होकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 08:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 08:40 PM (IST)
रिटायर्ड फौजी के घर हथियारों से किया हमला
रिटायर्ड फौजी के घर हथियारों से किया हमला

जासं, लुधियाना: गाव कनेजा में कुछ लोगों ने रजिश के चलते एक रिटायर्ड फौजी के घर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तो उसके घर तोड़फोड़ की। फिर उसके बेटे को हथियारों से वार कर लहू लुहान कर दिया।

लोगों की सहायता से घायल को तुरत सिविल अस्पताल दाखिल करवाकर थाना मेहरबान पुलिस को सूचित किया गया। थाना मेहरबान के प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास आ गई है। घायल के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

जसवंत सिंह के पिता महिदर सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है। कुछ समय पहले उनके किसी रिश्तेदार ने उन्हे 8 कनाल जमीन दी थी। जिसके कारण हमलावर पक्ष उनसे रजिश रखते थे। जिन्होंने पहले भी कई बार उन पर हमले किए। महिदर ने बताया कि बुधवार रात हमलावर पक्ष गाव में किसी से झगड़ा कर रहा था। जिसे देखने के लिये उनका बेटा जसवंत भी घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हमलावर पक्ष ने उनके घर पर हमला कर दिया। महिदर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले उसके घर में तोड़फोड़ की फिर महिलाओं से बद्तमीजी की। जब उन्होंने रोका तो आरोपियों ने उनके बेटे के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी