सतह पर आई कांग्रेस की जंग

अर्शदीप समर, लुधियाना : लंबे समय से कांग्रेस के दो गुटों के बीच चल रहा आंतरिक जंग अब सतह पर आता प

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 11:59 PM (IST)
सतह पर आई कांग्रेस की जंग

अर्शदीप समर, लुधियाना : लंबे समय से कांग्रेस के दो गुटों के बीच चल रहा आंतरिक जंग अब सतह पर आता प्रतीत हो रहा है। इस जंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और सांसद रवनीत सिंह बिंट्टू अब खुले तौर पर आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को शहर में दोनों नेताओं की ओर से आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेकिन तिवारी कार्यक्रम में बिट्टू नहीं पहुंच और बिट्टू के कार्यक्रम तिवारी ने शिरकत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी जहां अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं सांसद बिंट्टू शहर में अपनी राजनीतिक बुनियाद और मजबूत करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

-----------------------

दुविधा में फंसा कार्यकर्ता

मनीष तिवारी व रवनीत सिंह बिट्टू गुट के बीच जारी इस जंग के चलते पार्टी कार्यकर्ता दिग्भ्रमित हैं। शनिवार को अधिकांश कार्यकर्ताओं ने दोनों के समारोह में आने से परहेज किया और कुछ कार्यकर्ता समारोह में पहुंचने के बाद भी फोटो खिचवाने से बचते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में चर्चा थी कि अगर इसी प्रकार जंग चलती रही तो उनका पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा।

---------

दीवान ने निकाला तिवारी बम

जिला प्रधान के पद व पार्टी से हटाए जाने के बाद से ही पवन दीवान लगातार पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और सांसद रवनीत सिंह बिंट्टू पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को दीवान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को लुधियाना में लाकर नई बहस शुरू कर दी। माना जा रहा है कि दीवान ने मनीष तिवारी को अपने तरकश से निकालकर यह संदेश दे दिया है कि वह इस जंग में किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

------------------------

चीमा ने साधा तिवारी पर निशाना

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आर्थिक व राजनीतिक शाखा के चेयरमैन ईश्वरजोत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पार्टी को मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि तिवारी को पार्टी से निकाले गए नेताओं व कार्यकर्ताओं का साथ नहीं देना चाहिए। क्योंकि निकाले गए नेता व कार्यकर्ता पार्टी में अनुशासनहीनता फैला रहे थे। ऐसे लोगों का साथ देने से स्पष्ट है कि तिवारी गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी