पंजाब..हिम्मत है तो गठबंधन तोड़ दे भाजपा : खैहरा

जासं, लुधियाना प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन में नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है। यदि भाजपा वास्तव म

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 07:47 PM (IST)
पंजाब..हिम्मत है तो गठबंधन तोड़ दे भाजपा : खैहरा

जासं, लुधियाना

प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन में नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है। यदि भाजपा वास्तव में राज्य का भला चाहती है और अपने दम पर राज्य में पैठ बनाने की हिम्मत रखती है तो उसे इसी वक्त गठबंधन तोड़ देना चाहिए। यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने शनिवार को यहां कही। वह महानगर में आयोजित इंडिस्ट्रयल मीट में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि अकाली-भाजपा गठबंधन की तरफ से प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने का खेल लंबे समय से जारी है। नीति के तहत अकाली सरकार नए टैक्स जनता पर लगा रही है तो भाजपा के माध्यम से इन्हें हटा दिया जाता है। दोनो जनता के बीच झूठी वाहवाही बटोर रहे हैं।

उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फिलहाल भाजपा का अभी हनीमून पीरियड चल रहा है। एक वर्ष में इनके स्वच्छता अभियान की हवा भी निकल जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अब सभी मोर्चो पर प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरने जा रही है। केंद्र में सांसदों के माध्यम से अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। वहीं, राज्य में विधायक उद्योगों व कारोबारियों व आम जनता के मुद्दों को उठाएंगे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर उन्होंने माना कि इस वक्त कैप्टन व बाजवा में आपसी मतभेद हैं, जिसका खामियाजा भी पार्टी को उठाना पड़ा है। प्रदेश में पार्टी की कमान अमरिंदर के हाथों में आने के सवालों पर उनका कहना है कि यह पार्टी हाईकमान का निर्णय है। उचित समय आने पर फैसले ले लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी