बार संघ अध्यक्ष के लिए तिकोना मुकाबला

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 09:40 PM (IST)
बार संघ अध्यक्ष के लिए तिकोना मुकाबला

जागरण संवाददाता, लुधियाना

जिला बार संघ के चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। लंच डिप्लोमेसी एवं लेट नाईट पार्टियों के अलावा मैसेज भेज कर बार सदस्यों को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

इस बार अध्यक्ष पद के लिए विजय बी. वर्मा, गुरविंदर सिंह सोढ़ी व अशोक शर्मा मैदान में। विजय वर्मा कई बार संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि गुरविंदर सिंह सोढ़ी सचिव रह चुके हैं। अशोक शर्मा भी जिला बार संघ उपाध्यक्ष रह चुके हैं और पहली बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश भाटिया, गुरदीप सिंह सल्ल व गिरीश अनमोल सूद मैदान में हैं। सचिव पद के लिए गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, रूस्तम पाल सिंह व राजेश राय मैदान में हैं।

संयुक्त सचिव पद के लिए कमल जैदका, विक्रम मोंगा, दमनप्रीत सिंह भिखी, रविंदर सिंह रावत में मुकाबला है। जबकि वित्त सचिव पद के लिए नीरज महाजन, रविंदर सिंह अरोड़ा, अमित राय, हिमाशु वालिया व कुलविंदर के. बंगा चुनाव मैदान में हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें पुनीत सरीन, लोकेश बत्ता, हेमपाल सिंह नंदपुर, रणजीत सिंह सीबिया, अमनदीप सिंह व दिवजोत कौर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी