100 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 12:43 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 12:43 AM (IST)
100 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए
100 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए

- भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह जारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन जारी है। बुधवार को दरेसी स्थित लोकपदमा एमजेएस अस्पताल में नेत्र जांच कैंप लगाया। इसमें 100 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए। इससे पहले कैंप का शुभारंभ जिला भाजपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल, महासचिव कान्तेंदु शर्मा ने ट्रस्ट अध्यक्ष अरुण जैन बब्ला, वरिष्ठ सदस्य अशोक जैन, नरिन्द्र जैन की मौजूदगी में किया।

सिगल ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़े-बड़े कार्यक्रमों की बजाय सप्ताह भर जनसेवा की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण जैन बब्ला, वरिष्ठ सदस्य अशोक जैन, नरिन्द्र जैन ने मोदी की दीर्घायु की कामना की। मौके पर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी बहल, सचिव संजय गोसाईं, अमित डोगरा, नवल जैन, पंकज जैन, मंडल अध्यक्ष हरविन्द्र जौली, पंकज शर्मा, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, बिट्टू जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन, बिट्टू जैन उपस्थित रहे।

वार्ड 30 शांति नगर ग्यासपुरा में जरूरतमंदों परिवारों को राशन बांटा संसू, लुधियाना : मिशन फतेह के तहत समाजसेवी प्रमोद चौबे की देखरेख में वार्ड 30 शांति नगर ग्यासपुरा में 125 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें दी गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद गुलाब ने कहा कि कैप्टन अमरिदर द्वारा प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी कदम उठाए हैं। मौके पर संजीव सौदाई, नकली राम, प्रवेश कुमार मनीष मिश्रा, सोनू शर्मा, राजेश शर्मा, मोनू पासवान, डॉक्टर दीपक कुमार, लक्ष्मण टांक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी