अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर हवेली ढाबे के पास ओवरब्रिज के नीचे से चहेड़ू चौकी की पुलिस ने एक युवक शव बरामद किया है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 02:12 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:13 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर हवेली ढाबे के पास ओवरब्रिज के नीचे से चहेड़ू चौकी की पुलिस ने एक युवक शव बरामद किया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवा दिया है।

चहेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज दविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें ओवरब्रिज के नीचे खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र 30-35 साल मालूम पड़ती है। वहीं मृतक के पास से कोई भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक पैदल जा रहा था और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी