उमेश शारदा भाजपा जालंधर वेस्ट के चुनाव प्रभारी नियुक्त

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा को जालंधर वेस्ट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:06 PM (IST)
उमेश शारदा भाजपा जालंधर वेस्ट के चुनाव प्रभारी नियुक्त
उमेश शारदा भाजपा जालंधर वेस्ट के चुनाव प्रभारी नियुक्त

जागरण संवाददाता, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए कार्यरत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व प्रदेश बूथ मैनेजमेंट कमेटी के इंचार्ज उमेश शारदा को अब जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौपी गई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के पूर्व चेयरमैन शारदा जमीन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते है जिन्होंने हमेशा संगठन की मजबूती को सबसे ज्यादा तरजीह दी है। 1982-83 में युवा मोर्चा के मंडल सदस्य से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले उमेश शारदा की पंजाब भाजपा के अलावा केंद्र की सीनियर लीडरशिप के साथ काफी निकटता मानी जाती है। 1997 में जिले के वाइस प्रधान के तौर पर जिम्मेदारी निभाने वाले शारदा को 2000-01 में जिले का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। 2007 में स्टेट लोकल बाडी कनवीनर बनने के पश्चात उमेश शारदा को लोकल बाडी मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ काम करते हुए भाजपा के 33 संगठन जिलों में लोकल बाडी सेल के यूनिट स्थापित करने का श्रेय जाता है। 2014 में अमृतसर के लोकसभा चुनावों में स्वर्गीय अरुण जेटली के साथ शारदा ने अहम भूमिका निभाई। उमेश शरदा जिला अमृतसर में भाजपा के प्रभारी भी रहे और पार्टी को बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करके मजबूती प्रदान की। इसके अलावा वह हिमाचल व हरियाणा के विधानसभा चूनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री हरदीप सिंह पुरी के लोकसभा चुनाव में भी कार्य किया। उमेश शारदा ने हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा भाजपा की मजबूती के लिए अग्रसर रहेंगे।

chat bot
आपका साथी