स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजली

भाजपा मंडल फगवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 02:08 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 06:15 AM (IST)
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजली
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजली

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भाजपा मंडल फगवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल प्रधान परमजीत सिंह की अगुआई में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि पर रेस्ट हाऊस में श्रद्धासुमन अर्पित की। श्रद्धांजलि समागम में जिला भाजपा प्रधान राकेश दुग्गल शामिल हुए। उन्होंने अटल जी की तस्वीर पर फूलमाला भेंट करने के उपरात कहा कि उनके जैसे युग पुरुष सदियों के अंतराल में पैदा होते हैं। पम्मा चाचोकी ने भी उन्हें नमन कर कहा कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का श्रेय स्वर्गीय वाजपेयी को जाता है।

इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला, मंडल महासचिव परमिंद्र सिंह, बलदेव राज शर्मा, कैलाश नाथ भारद्वाज, विनोद गाबा, राकेश अग्रवाल, निक्की शर्मा, भारती शर्मा, रीना खोसला, चरणजीत वालिया, मनिंद्र कौर, नितिन चड्ढा, अमित सचदेवा, अमृतपाल सिंह पंडोरी, हरीश दुग्गल, चरणजीत गोबिंदपुरा, राजीव पाहवा, चन्द्रेश कौल, कृष्ण बजाज, पवन पलाही गेट, डॉ. ओहरी, हनी शर्मा, भूषण कालिया, विवेक चड्ढा, बोबी अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी