300 मरीजों की आखों का मुफ्त चेकअप किया

गांव तक्खरां में रेशम सिंह लल्ली ने अपने पिता स्व. चन्नण सिंह लल्ली की समृति में श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट फगवाड़ा के सहयोग से आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 01:33 AM (IST)
300 मरीजों की आखों का मुफ्त चेकअप किया
300 मरीजों की आखों का मुफ्त चेकअप किया

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गांव तक्खरां में रेशम सिंह लल्ली ने अपने पिता स्व. चन्नण सिंह लल्ली की समृति में श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट फगवाड़ा के सहयोग से आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नितीश नारंग की टीम ने करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की। रेशम सिंह लल्ली ने ट्रस्ट का सहयोग के लिए जहां आभार जताया, वहीं परिवार की ओर से आर्थिक सहायता राशि भी भेंट की। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे अस्पताल ट्रस्ट के साथ जुड़े रहकर हर संभव सहयोग करते रहेगे। श्री विश्वकर्मा धीमान सभा एवं अस्पताल ट्रस्ट के प्रधान बलवंत राय धीमान ने कहा कि यदि कोई भी संस्था अस्पताल के सहयोग से मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर लगाना चाहती है तो संपर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित मुफ्त कैंप 16 नवंबर को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल बंगा रोड फगवाड़ा में लगाया जाएगा। जरूरतमंद मरीज इस कैंप का लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिद्र पाल धीमान, उप प्रधान सुखदेव सिंह लाल, महासचिव राजिंद्र सिंह रूपराय, जसपाल सिंह लाल, अरुण रूपराय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी