बजट में हर वर्ग की हितों का रखा गया ध्यान : लक्की सरवटा

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को संसद में पेश किये गए 2020-21 के वार्षिक बजट पर सार्थक प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा पंजाब के चेयरमैन तथा भाजपा कार्यकर्ता लक्की सरवटा ने कहा कि मोदी सरकार ने उम्मीद के अनुरूप हर वर्ग का ध्यान रखते हुए बहुत बढि़या बजट पेश किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 01:54 AM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:05 AM (IST)
बजट में हर वर्ग की हितों का रखा गया ध्यान : लक्की सरवटा
बजट में हर वर्ग की हितों का रखा गया ध्यान : लक्की सरवटा

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को संसद में पेश किये गए 2020-21 के वार्षिक बजट पर सार्थक प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा पंजाब के चेयरमैन तथा भाजपा कार्यकर्ता लक्की सरवटा ने कहा कि मोदी सरकार ने उम्मीद के अनुरूप हर वर्ग का ध्यान रखते हुए बहुत बढि़या बजट पेश किया है जो नए और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर बनेगा। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य से किसान की तस्वीर व तकदीर दोनों में बदलाव होगा। आयकर छूट की सीमा को पांच लाख करना मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद रहेगा। रेलवे सुधार व रेलों की गति को बढ़ाने की योजनाओं के लिये भी उन्होंने मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में मोदी सरकार ने जो आशाएं जनता में जगाई है उन्हे अवश्य पूरा करेगी।

chat bot
आपका साथी