महिलाओं के ढाडी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया

महिलाओं के ढाडी जत्थे व भाई बलविदर सिंह रंगीला और मीरी पीरी कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 07:28 PM (IST)
महिलाओं के ढाडी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया
महिलाओं के ढाडी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया

संवाद सहयोगी, भुलत्थ : श्री गुरु नानक नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस को लेकर भूलत्थ में 19वां विशाल कीर्तन दरबार 'ऐक ओंकार कीर्तन सोसायटी भूलत्थ' की ओर से करवाया गया। कीर्तन सोसायटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सहगल और नंबरदार सुखजिदर सिंह मुल्तानी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सरबत के भले के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ सहिब के भोग के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पांच प्यारों की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुलत्थ की ग्राउंड में कीर्तन दरबार सजाया गया है। भाई हरपाल सिंह फतेहगढ़ साहिब, भाई गुरबचलन सिंह रसिया बदोवाल वाली महिलाओं के ढाडी जत्थे व भाई बलविदर सिंह रंगीला और मीरी पीरी कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। स्टेज सचिव की भूमिका अमरीक सिंह लतीफपुर की ओर से बाखूबी निभाई गई। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सहगल, नंबरदार सुखजिदर सिंह मुल्तानी, तेजिदर सिंह काला, निशान सिंह मुल्तानी, इकबाल सिंह, परविदर सिंह भिडर, सुनील शर्मा, बलविदर सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बल, सुखजिदर सिंह रूबी, हरजिदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी