श्रावण मास के उपलक्ष्य पर खीर, माल पुए का लंगर लगाया

स्थानीय सदर बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर चौड़ा खूह में पूर्व पार्षद सुनील उप्पल और रचित कोछड़ के परिवार की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य में खीर माल पुए का लंगर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 02:17 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 06:27 AM (IST)
श्रावण मास के उपलक्ष्य पर खीर, माल पुए का लंगर लगाया
श्रावण मास के उपलक्ष्य पर खीर, माल पुए का लंगर लगाया

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी :

स्थानीय सदर बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर चौड़ा खूह में पूर्व पार्षद सुनील उप्पल और रचित कोछड़ के परिवार की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य में खीर, माल पुए का लंगर लगाया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व पंडित लक्ष्मण ने भगवान शिव का विधि पूर्वक पूजन किया।

मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश कुमार नीटू ने सुनील उप्पल और रचित कोछड़ को सम्मानित किया। इन मौके पर पंडित लक्ष्मण प्रसाद और बाबा बरौली ने बताया कि श्रावण मास व शिव का भारतीय संस्कृति से गहरा मेल है।

श्रावण के आते ही शिव भक्तों में पूजा अर्चना के लिए नई उमंग का संचार हो जाता है। इसलिए इस मास में भंडारा लगाने तथा जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर डॉ. रजत चावला, खजांची डिंपल टंडन, रमन, सुखविदर सिंह, कुलवंत सिंह, लव अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सोनू शाह, चौधरी जोगिदर सिंह, जगीर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी